27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाले की समस्या प्रशासन से अधिक आमजन के लिए बनी परेशानी का कारण

गजनेर रोड कोठारी अस्पताल के पास नाले की समस्या प्रशासन से अधिक आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Oct 2017, 12:33 PM IST

 drainage

गंदा पानी

बीकानेर. गजनेर रोड कोठारी अस्पताल के पास नाले की समस्या प्रशासन से अधिक आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शुक्रवार को नाले का गंदा पानी राजमार्ग पर फैल गया। सड़क पर पानी के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी भरने से दुपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया।

ज्ञात रहे कि सड़क निर्माण से पहले इस नाले की समस्या के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया था, लेकिन शुक्रवार को भी नाले की पानी की समस्या के चलते क्षेत्रवासी व दुकानदार परेशान ही रहे। क्षेत्रवासियों के अनुसार समस्या समाधान के लिए नाले के बंद होने से हर कोई परेशान है। शहर कांग्रेस महासचिव सुभाष स्वामी ने समाधान में बरती जा रही उदासीनता पर रोष जताया है।

स्वामी के अनुसार प्रशासन इस समस्या की ओर गौर नहीं कर रहा है। वहीं नाले की समस्या के समाधान व पानी निकासी को सुचारु करने के लिए नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर ओमप्रकाश जावा, हैल्थ ऑफिसर अशोक व्यास के नेतृत्व में कई कर्मचारी कार्य में लगे रहे।

भाजपा किसान मोर्चा जस्सूसर मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने राजमार्ग पर गंदे पानी की निकासी की मांग की। चौहान के अनुसार पिछले दो दिनों से नाला बंद होने से कोठारी अस्पताल से पंडित धर्मकांटा तक का मार्ग गंदे पानी से लबालब हो गया है। इससे राहगीरों व वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।

नजदीक में अस्पताल होने के कारण मरीज व उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। चौहान के अनुसार समस्या समाधान के लिए नाले को बंद किया जाना उचित नहीं माना जा सकता। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका है।

तनाव के कारण बताए
बीकानेर . महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय युवा विकास केन्द्र के अंतर्गत शुक्रवार को महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्रथम सत्र में डॉ. ममतासिंह ने किशोरावस्था का महत्व बताया और तनाव के मुख्य कारणों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में डॉ. काम्या तनेजा ने दांत के खराब होने व सडऩ के कारण तथा निवारण के बारे में बताया।