10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, शाम को गिरफ्तारी

गजनेर थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं द्वारा परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक जितेन्द्र भाटी के साथ मारपीट करने के विरोध में माली समाज ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सुबह प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस ने शाम तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
मारपीट के विरोध में प्रदर्शन, शाम को गिरफ्तारी

protest

बीकानेर.गजनेर थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं द्वारा परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक जितेन्द्र भाटी के साथ मारपीट करने के विरोध में माली समाज ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सुबह प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस ने शाम तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल शिक्षक नेता महेश सिंह तंवर ने कहा कि बजरी माफियाओं का आतंक बढ़ रहा है। नौकरी करने वाले कर्मचारियों से मारपीट करना निंदनीय है।


चार गिरफ्तार मारपीट के मामले में गजनेर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक जितेंद्र के साथ एनएच 11 गजनेर के निकट चेकिंग के दौरान मारपीट हुई थी। इस संबंध में बंगला नगर निवासी गणेश, गजनेर निवासी असलीम, जांगलू निवासी मांगीलाल बिश्नोई तथा केलां निवासी गोरखनाथ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खतूरिया कॉलोनी में मिला मृत व्यक्ति
बीकानेर. जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। सीआइ गोविंदसिंह चारण ने बताया कि खतूरिया कॉलोनी में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान मांगीलाल के रूप में हुई है। मृतक के चाचा के लड़के महेश प्रजापत की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है।