7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO : उपभोक्ता को राहत नहीं तो करना पड़ेगा सस्पेन्ड
Play video

VIDEO : उपभोक्ता को राहत नहीं तो करना पड़ेगा सस्पेन्ड

बीकानेर. 'साब! लंबे समय से कनेक्शन का नाम बदलवाने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। बकाया राशि निकली है, तो पैसा जमा करवा देता हूं।' कुछ इसी तरह सोमवार को संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं की जनसुनवाई में एक उपभोक्ता ने डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक बीआर रतनू के समक्ष अपनी बात रखी।
Google source verification


बीकानेर. ‘साब! लंबे समय से कनेक्शन का नाम बदलवाने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। बकाया राशि निकली है, तो पैसा जमा करवा देता हूं।’ कुछ इसी तरह सोमवार को संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं की जनसुनवाई में एक उपभोक्ता ने डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक बीआर रतनू के समक्ष अपनी बात रखी।

इस पर तकनीकी निदेशक ने अभियंताओं से पूरे मामले की जानकारी ली और कहा कि सात दिन में इनकी समस्या का निवारण हो जाना चाहिए। उन्होंने हिदायत दी कि समय पर उपभोक्ता को राहत नहीं मिलती है, तो एक-दो को ‘सस्पेन्ड’ करना पड़ेगा।

 

40 प्रकरण आए सामने
जनसुनवाई में शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं के 40 प्रकरण सामने आए। इनका निस्तारण करने के लिए तकनीकी निदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें 17 प्रकरण शहरी क्षेत्र और शेष ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से संबंधित थे। इसमें बिलिंग, कनेक्शन, फॉल्ट, लाइन शिफ्टिंग आदि प्रकरण शामिल थे। २४ प्रकरणों का निवारण मौके पर किया गया, बाकी १6 प्रकरणों को 3 से 15 दिनों में निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य संभागीय अभियंता प्रेमजीत धोबी, अति. मुख्य अभियंता (जोधपुर) हवासिंह, अधी. अभियंता कृष्णलाल घुघरवाल, अधि. अभियंता आरआर सहारण, सुखदेवसिंह आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़