25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में पंजाबी सिंगर अखिल के गानों की मचेगी धूम

पंजाबी गानों से देशभर में धूम मचाने वाले पंजाबी सिंगर अखिल 19 नवम्बर को रेलवे स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 18 Nov 2017, 12:35 PM IST

akhil

अखिल

बीकानेर . मैं जदो तेरे ख्वाबां वाली रात तुर्रिया, चेहरा मासूम जयानी तेरे दिलच शैतानीय, सचीमुची गबरू दी लाइफ बन जाऊं..। सरीखे पंजाबी गानों से देशभर में धूम मचाने वाले पंजाबी सिंगर अखिल 19 नवम्बर को रेलवे स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे। निखत एंटरटेनमेंट की ओर से शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति देंगे।

उनकी इस प्रस्तुति से पहले डांस, सिंगर और मॉडल्स के कॉम्पीटिशन टेलेंट हंट का ग्रैंड फिनाले होगा। निखत एंटरटेनमेंट के संचालक शहजाद हैदर भाटी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कैंसर पीडि़त बच्चों की मदद के लिए होगा। कार्यक्रम के शुरू में डांस कॉम्पीटिशन होगा। इसमें बीकानेर के शाहदाब खान, उम्मेद सिंह, राहुल, एकता गहलोत, सीमा, विनीता, विकास, कुलदीप, शिया, भावेश के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद सिंगिंग कॉम्पीटिशन होगा।

उपखण्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन 20 को
बीकानेर. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सातवें वेतनमान से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन के द्वितीय चरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को महासंघ के जिला कार्यालय में बीकानेर संघर्ष समिति के सदस्यों की तैयारी बैठक जयकिशन पारीक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

पारीक ने बताया कि संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर 20 नवम्बर को प्रत्येक तहसील, उपखण्ड कार्यालय पर राज्य कर्मचारी प्रदर्शन कर तहसीलदार, उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेगे तथा जिला मुख्यालयों पर भी कर्मचारी अपने-अपने विभागीय मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर विभागाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेगे।

23 नवम्बर को स्थानीय विधायको के निवास स्थान पर राज्य कर्मचारी जाकर प्रदर्शन करेंगे तथा विधायकों को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपेगे। 29 व 30 नवम्बर तथा एक दिसम्बर को राजधानी जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 3 दिसम्बर को राजधानी जयपुर में विशाल आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। बैठक में गिरधारी गोदारा, भीष्म महर्षि, आनन्द पारीक, लूणाराम बाना, ताराचन्द जयपाल, राजेन्द्र आचार्य, मो. अयूब खान आदि कर्मचारी नेता शामिल हुए।