24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी सर्दी दिखा रही तीखे तेवर, अगले चौबीस घंटे में हो सकती है बारीश!

फतेहपुर व लालसोट में बारिश और सर्द हवा से ठिठुरे लोग...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 18 Nov 2017, 12:23 PM IST

cold

जयपुर। बीते चौबीस घंटे में उत्तर से आ रही सर्द हवा के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश से मौसम ने पलटा खाया और सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। बीती रात सीकर के फतेहपुर में हुई बारिश से कड़ाके की ठंड का असर रहा। वहीं आस -पास के मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ छाए कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सर्द हवाएं चलने से आज सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे।

राजधानी में दिन का तापमान भी लुढक़ा
राजधानी में बीती रात के तापमान में फिर गिरावट आई और न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढक़ कर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर थम गया। दिन के तापमान में आई गिरावट और बादलों की रही आवाजाही ने शहरवासियों को सर्दी का अहसास करा दिया। बीती शाम सर्दी के तीखे तेवरों के चलते सडक़ों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। शहर में आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं करीब दस किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल रही पुरवाई हवा ने सुबह के समय ठिठुराया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले चौबीस घंटे में बादल छाए रहने व छितराई बारिश होने का अनुमान है। वहीं इसके बाद आसमान साफ होने पर दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने पर सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन में बादलों की आवाजाही रहने और धूप की आंखमिचौनी रहने पर मौसम का मिजाज सर्द रहने की संभावना है। वहीं हवा में नमी बढऩे पर रात के तापमान में भी एक-दो डिग्री तक पारा गिरने की उम्मीद है।

लालसोट उपखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह 15 मिनट तक मावठ होने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। क्षेत्र में शनिवार सुहब से ही आसमान पर बादल छाए रहने और हवाएं चलने से सर्दी है। बाद में 11 बजे मावठ होने के बाद सर्दी और भी बढ़ गई। मावठ होने के बाद किसानों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी।

कोहरे ने लगाए ब्रेक
कोहरे और बारिश से पलटे मौसम से आज उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में संचालित हो रही सात ट्रेनें डेढ़ से 12 घंटे तक देरी से चल रही हैं। गोहाटी— बाड़मेर 12 घंटे, सियालदाह— अजमेर और हावड़ा— जोधपुर सुपरफास्ट 5.30 घंटे, रांची— अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 4.30 घंटे, भुज— बरेली आला हजरत एक्सप्रेस 03 घंटे,वाराणसी— जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 3.30 घंटे और हरिद्वार— अजमेर फास्ट पैसेंजर ट्रेन 1.30 घंटे देरी से चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग