5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में राहुल बजाएंगे चुनावी बिगुल, पार्टी में इनको नहीं मिलेगा टिकट!

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

बीकानेर।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का चुनावी बिगुल बजाने बुधवार को बीकानरे आएंगे। वे यहां करीब सवा दो घंटे रहेंगे। इस बीच वे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में संकल्प महारैली को सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए यहां राजनीतिक माहौल भी गर्माया हुआ है। कांग्रेस के पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन करने में जुटे हैं। राजस्थान दौरे में चल रहे राहुल गांधी ने मंगलवार को जनसंबोधन में पार्टी टिकट के लिए भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की पैराशूट और बाहरी उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया जाएगा। जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा।


यहां होगा स्वागत

राहुल गांधी बुधवार को प्रदेश के बीकानेर जिले में संबोधन करने जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी उनके स्वागत के लिए जुट गई है। नाल फाटक, गंगासिंह विवि के आगे, जाट धर्मशाला के पास, जवाहर पार्क, डूडी पेट्रोल पम्प के पास, पूगल फांटा, कोठारी अस्पताल, पंडित धर्मकांटा, पुलिस लाइन चौराहा, भुट्टों का चौराहा, गंगानगर सर्किल, आकाशवाणी सर्किल, दीनदयाल सर्किल, दुर्गादास सर्किल, म्यूजियम सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ढोला मारु, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, मेडिकल कालेज चौराहे सहित जगह-जगह राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

राहुल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

1.30 बजे : जयपुर से विशेष विमान से बीकानेर के लिए रवाना।
2 बजे : नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
2.05 बजे : नाल एयरपोर्ट से मेडिकल कॉलेज मैदान के लिए सड़क मार्ग से रवाना।
2.25 बजे : मेडिकल कॉलेज मैदान में संकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे।
3.55 बजे : मेडिकल कॉलेज मैदान से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
4.15 बजे : नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
4.20 बजे : नाल एयरपोर्ट से इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग