5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway New Update : आज से तत्काल टिकट बुकिंग में हुआ बड़ा बदलाव, किराए में भी हुआ संशोधन

Railway New Update : रेलवे की ओर से 1 जुलाई 2025 यानि आज से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब केवल आधार प्रमाणित यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही किराए में भी संशोधन किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jul 2025, 6:12 PM IST

Railway New Update Tatkal Ticket Booking Big Change from Today Fares also Revised

फाइल फोटो पत्रिका

Railway New Update : रेलवे की ओर से 1 जुलाई 2025 से नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है, जिसमें तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया सबसे प्रमुख है। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट वही यात्री बुक कर पाएंगे, जिनका आधार प्रमाणन हो चुका है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम फर्जी बुकिंग को रोकने और टिकट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस नए सिस्टम से तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और बिचौलियों पर लगाम लगने की उमीद है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि बुकिंग से पहले अपने आधार से आईआरसीटीसी प्रोफाइल को लिंक करवा लें और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।

नए टिकट पर लागू होगा नया किराया

रेलवे ने ट्रेनों के किराए में भी संशोधन किया है, जो 1 जुलाई से बुक किए गए टिकटों पर प्रभावी होगा। इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर पुराना किराया ही मान्य रहेगा। कोई अतिरिक्त शुल्क या समायोजन नहीं किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की पीआरएस, यूटीएस, मैनुअल टिकटिंग प्रणाली को अपडेट किया जा रहा है।

15 जुलाई से ओटीपी आधारित पहचान अनिवार्य होगी

रेलवे द्वारा 15 जुलाई 2025 से एक और महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया जाएगा। अब पीआरएस काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ऑनलाइन या तत्काल टिकट बुकिंग करने पर ओटीपी आधारित पहचान प्रमाणीकरण जरूरी होगा। बुकिंग के समय यात्री को जो मोबाइल नंबर दिया जाएगा, उस पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा, जिसे सत्यापित करने के बाद ही बुकिंग पूरी मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें :Railways New Facility : रेलवे की 125 ट्रेनों में नई सुविधा, अब ट्रेन में ही खरीद सकेंगे कई जरूरी सामान

नए नियम : एक नजर

1 जुलाई से - तत्काल टिकट केवल आधार प्रमाणित यूजर ही आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप से बुक कर सकेंगे।
15 जुलाई से - पीआरएस काउंटर और एजेंट से बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित पहचान जरूरी।
ट्रेन किराया - 1 जुलाई से लागू होगा संशोधित किराया, पुराने टिकटों पर असर नहीं।

यह भी पढ़ें :खुशखबर, रेलवे ने 46 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त कोच, बदले रूट से चलेगी पुरी-जोधपुर ट्रेन