6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों की सुविधाओं में और विस्तार की दरकार

बीकानेर आए उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने अधिकारियों से रेल यात्रियों की सुविधाओं में और विस्तार किए जाने की बात कही।

2 min read
Google source verification
railway station

रेलवे स्टेशन

बीकानेर . रेल यात्रियों की सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा। शनिवार को बीकानेर आए उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने अधिकारियों से रेल यात्रियों की सुविधाओं में और विस्तार किए जाने की बात कही। साथ ही पर्यटक सूचना बूथ बनाने के भी निर्देश दिए। महाप्रबंधक कोटा-हनुमानगढ़ ट्रेन से बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सुबह 9.30 बजे रेलवे स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया।

इस दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन पर स्वचालित सीढिय़ों के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। रेलवे सुरक्षा बल के थाने में लगे एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के कैमरों में कैद होने वाली गतिविधियों से रूबरू हुए। साथ ही पूरी तकनीक के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर कितने कैमरे सुचारू हैं, लगेज स्केनर मशीन किस तरह से काम करती है, इसकी जानकारी भी ली।

पार्सलघर का अवलोकन
महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान ही पार्सलघर, आरक्षण बुकिंग कार्यालय परिसर का भी अवलोकन किया। रेल म्यूजियम में धरोहर योग्य सामग्री को एकत्रित करने की बात कही। इसके बाद महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक ली। इस दौरान विभिन्न कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर रेलवे कर्मचारी संगठनों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम
केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल महाप्रंधक से मुलाकत की। इस दौरान मेघवाल ने रेल यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाएं बढ़ाने पर जोर देते हुए इसके पुख्ता इंतजाम करने की बात महाप्रबंधक के समक्ष रखी।

उन्होंने कहा कि चोरी व लूटपाट की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। मंत्री ने कहा कि सूरतगढ़-अनूपगढ़ ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाएं व बीकानेर से हरिद्वार चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का नियमित संचालन किया जाए। इस दौरान इस मंडल रेल प्रबंधक एके दुबे, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत, डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य आदि मौजूद रहे।

विंडो से निरीक्षण
महाप्रबंधक टीपी सिंह अपराह्न 3.40 बजे बीकानेर-नादेड़ ट्रेन से रवाना हो गए। उन्होंने बीकानेर से मेड़ता तक ट्रेन से विंडो निरीक्षण किया।