
दुर्घटना
महाजन. एक कहावत है कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। एेसी की वाक्या शनिवार तड़के महाजन के पास उस समय घटित हुई जब पंजाब से मुकाम जा रही एक कार राजमार्ग १५ पर ट्रक से टकरा गई और कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के रामपुरा ढाणी से बिश्नोई परिवार कार लेकर मुकाम में अमावस्या पर धोक लगाने जा रहे थे। महाजन से पहले उन्होंने एक होटल पर खाना खाया एवं रवाना हो गए। होटल पर वे अपना एक मोबाइल भूल गए। लूणकरनसर के पास उन्हें जब मोबाइल के बारे में याद आया तो अन्य सवारियों को एक होटल में उतार दिया तथा विजय कुमार व रामचन्द्र कार लेकर वापस महाजन की ओर मोबाइल लेने के लिए रवाना हो गए।
सुबह करीब चार बजे महाजन-मोखमपुरा के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पीछे जा टकराई। इससे विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामचन्द्र गम्भीर घायल हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक भी सड़क से नीचे उतरकर रेत में जा धंसा।
सूचना मिलने पर महाजन थाने से सीआई दिगपालसिंह पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे व घायल की सुध ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा आवागमन सुचारू करवाया। १०८ एम्बुलेंस की मदद से घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसे में दो घायल
दंतौर. दंतौर-पूगल सड़क पर कोहरे के कारण एक पिकअप व एक ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दंतौर-पूगल सड़क पर शीतल ट्रांसपोर्ट कम्पनी के आगे पूगल की ओर से आ रही एक पिकअप सामने से जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक व एक अन्य के चोट आई।
Published on:
19 Nov 2017 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
