5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव

लूणकरणसर. तहसील के ग्राम नाथवाणा के रेलवे स्टेशन के समीप चक २६३ आरडी की रोही में रेलगाड़ी से गिरने से एक २५-३० वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
railway station

रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव

लूणकरणसर. तहसील के ग्राम नाथवाणा के रेलवे स्टेशन के समीप चक २६३ आरडी की रोही में शनिवार रात को रेलगाड़ी से गिरने से एक २५-३० वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा १७४ के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। एसआइ रणजीतराम गेदर ने बताया कि रविवार सुबह करीब ६ बजे गैंगमेन रामेश्वर लाल बिश्नोई ने सूचना दी कि नाथवाणा रेलवे स्टेशन से आगे लूणकरनसर की तरफ रेल पटरी के पीलर संख्या २३४ व २३५ के पास अज्ञात युवक की लाश पड़ी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को शिनाख्त के लिए लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक की उम्र करीब २५ से ३० साल तथा रंग सांवला है। युवक के बाएं हाथ की बाजू पर ओम (ऊं) गुदवा रखा है। युवक के शरीर पर नीली टी-शर्ट व काली जिंस पहनी हुई है।

1कीटनाशक के असर से मौत
श्रीडूंगरगढ़ ञ्च पत्रिका. केऊ पुरानी गांव में एक व्यक्ति की मौत कीटनाशक से हो गई। पुलिस के अनुसार बजरंगसिंह राजपूत ने दर्ज करवाई मर्ग में बताया है कि उसका छोटा भाई शैतानसिंह दो दिन पूर्व खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान वह कीटनाशक के असर अचानक बेहाश होकर गिर गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से पीबीएम रेफर कर दिया गया। पीबीएम में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग