27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरी-गंगासागर की सैर करवाएगा रेलवे, टिकटों की बुकिंग शुरू

यात्रियों को पुरी-गंगासागर के साथ-साथ वैद्यनाथ, गया एवं भुवनेश्वर के दर्शन करवाने का निर्णय लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 Oct 2017, 9:59 AM IST

Indian Railway

Rail route problem in Sidhi singrauli train track

बीकानेर. इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपने यात्रियों को पुरी-गंगासागर के साथ-साथ वैद्यनाथ, गया एवं भुवनेश्वर के दर्शन करवाने का निर्णय लिया है। दस दिन की इस यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि तीन नवम्बर को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी।

यह वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के बाद, हावड़ा से गंगासागर के लिए रवाना होगी। इसके बाद कोलकात्ता के काली माता मंदिर तथा भगवान जग्गनाथ के दर्शन करवाने के बाद रात्री विश्राम पुरी में होगा। यात्रा के दौरान कोर्णाक मंदिर व महाबोद्ध मंदिर के दर्शन भी करवाए जाएंगे। ट्रेन द्वारा बनारस, काशी विश्वनाथ मंदिर, दश अश्वमेघ घाट भी ले जाया जाएगा। ट्रेन वापिस 12 नवम्बर को जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।

150 यात्रियों ने करवाई बुकिंग
आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि विभिन्न जिलों अब तक करीब १५० यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग करवा ली है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक यात्री से ९४५० रुपए रेल किराया लिया जाएगा, जिसमें उन्हें होटल में ठहरने, नाश्ता, भोजन तथा परिवहन से जुड़ी सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

मालगाड़ी का इंजन खराब, चार घंटे बाद रवाना
सुरनाणा. दुलमेरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार अलसुबह एक मालगाडी का इंजन खराब होने से रेल फाटक करीब चार घंटे तक बन्द रहा। स्टेशन के कर्मचारी दलीपसिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पौने सात बजे सूरतगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी समस्या आने से खराब हो गया। इसके बाद तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सुबह ११.३० बजे मालगाडी को रवाना किया गया। करीब चार घंटे तक फाटक बन्द रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई तथा लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

खरीद केन्द्र खोलने से मिलेगी राहत
श्रीकोलायत. राज्य सरकार की ओर से श्रीकोलायत व बज्जू में मूंगफली केंद्र खोलकर सीधे किसानों से खरीद शुरू की जाएगी। इससे किसानों को राहत मिलेगी।मूंगफली केंद्र खोलने के लिए पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कृषि मंत्री अजय किलक से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में मूंगफली उत्पादकों को बेचने में हो रही परेशानी से अवगत कराया था।

शनिवार को कृषि मंत्री के बीकानेर आगमन पर प्रधान जयवीरसिंह भाटी व भाजपा नेता रामकिशन आचार्य ने कृषि मंत्री से मिलकर श्रीकोलायत व बज्जू में किसानों को हो रही परेशानी के बारे जानकारी दी। सहकारिता मंत्री ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।