5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम ने खाया पलटा, तेज आंधी के बाद रिमझिम बारिश

बीकानेर अंचल में रविवार रात को मौसम ने अचानक पलटा खाया। देर रात को तेज आंधी के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। जो सोमवार सुबह तक चला।
2 min read
Google source verification
Rain in Bikaner

Rain in Bikaner

बीकानेर. बीकानेर अंचल में रविवार रात को मौसम ने अचानक पलटा खाया। देर रात को तेज आंधी के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। जो सोमवार सुबह तक चला। पिछले एक सप्ताह से बीकानेर अंचल में आंधी का दौर चल रहा था जो बारिश के आने पर थम गया। इससे शहरवासियों को आंधी व उमस से राहत मिली। तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।

रविवार रात करीब २.४० बजे ४९ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आई। करीब २० मिनट तक चली आंधी के कारण चारों ओर धूल ही धूल हो गई। घरों के आंगन व छतों पर रेत की परतें जम गई। तेज आंधी के बाद बरसात शुरू हो गई। जो कि सुबह ८.३० बजे तक रुक-रुककर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह तक ६.६ एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में तेज धूप निकली। शाम को फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान ३६.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान २२.१ डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश ने खोली पोल, जगह-जगह कीचड़
बीकानेर. रविवार मध्य रात्रि के बाद हुई बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। निचले इलकों सहित शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में जगह-जगह बारिश का पानी एकत्रित हो गया। संकरी गलियों में कीचड़ फैल गया। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। नाले-नालियां ओवर फ्लो होकर बहने लगे।
महज 6.6 एमएम बारिश ने ही शहर की सूरत बिगाड़ दी। खासकर फड़बाजार, कोटगेट सब्जी मंडी, कलक्टर परिसर, जूनागढ़ के सामने, भीतरी परकोटे की तंग गलियों में बारिश का पानी एकत्रित होने से कीचड़ फैल गया। डागा चौक क्षेत्र में बीके स्कूल के समीप नालियां ओवर फ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर फैल गया। उधर, व्यास कॉलोनी के सेक्टर दो-डी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास रविवार रात को हुई बरसात के बाद पानी एकत्रित हो गया। पहले से जर्जर सड़क के कारण यहां राहगीरों और स्थानीय निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बीके मलिक ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से सड़कों व नालियों की अनदेखी के चलते लोग परेशान है। इस संबंध में क्षेत्र के पार्षद को भी कई बार अवगत करवाया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग