5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज हवाओं के साथ बारिश से बरसी राहत

बीकानेर अंचल में गुरुवार दोपहर में मौसम में अचानक पलटा खाया। दोपहर १.३० बजे के बाद शहर पर काले घने बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।
less than 1 minute read
Google source verification
heavy rain

wind

बीकानेर. बीकानेर अंचल में गुरुवार दोपहर में मौसम में अचानक पलटा खाया। दोपहर १.३० बजे के बाद शहर पर काले घने बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

पिछले कई दिनों से तापमान ४० डिग्री के पार पहुंच गया था, बारिश से तापमान गिरने के साथ लोगों को गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में आंधी व बारिश आने की संभावना है।


सुबह से ही सूरज की तेज धूप रही। तेज धूप ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। हवाओं के नहीं चलने से उमस सा माहौल हो गया। दोपहर १.३० बजे के बाद शहर पर काले घने बादल छाए रहे। काले घने बादलों से मौसम सुहाना हो गया।

करीब १५ मिनट के बाद ४० किलोमीटर प्रति घंटे से चली हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। तेज हवाओं व बारिश से एकबारगी तो वाहन चालकों की रफ्तार थाम दी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग