बीकानेर

Bikaner: सोशल मीडिया से शुरू हुई मोहब्बत का खूनी अंत: 2 साल लिव-इन में रहने के बाद कालू ने कशिश की कर दी हत्या

Social Media Friendship Crime News: गुस्से में आकर कालू ने गला दबाकर उसकी जान ले ली और शव के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह होश में आकर चिल्ला न सके।
2 min read
• •
Jun 02, 2025
Feature image
आरोपी कालू खान गिरफ्तार, फोटो - पत्रिका

Love Murder Case in Bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया की आभासी दुनिया और हकीकत के बीच की खतरनाक दूरी को उजागर कर दिया है। जामसर थाना क्षेत्र में 25 मई को 20 वर्षीय युवती कशिश की हत्या कर दी गई। दो साल पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती अंत में मौत का कारण बन गई। कशिश की जान उसी युवक ने ले ली, जिसके पास वह अपना सब कुछ छोड़कर आई थी। आरोपी कालू खान, जो नूरसर गांव का निवासी है, ने पहले कशिश से प्यार जताया, फिर साथ रहना शुरू किया और अंत में उसी पर शक करते हुए उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी।

दो साल पहले सोशल मीडिया पर ही मिले थे दोनों

पुलिस के अनुसार, कशिश सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय थी, जो कालू को खटकता था। उसे शक था कि वह किसी और से बात करती है। कई बार मोबाइल बंद करने को कहा गया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो बात मारपीट तक पहुंच गई। 25 मई को गुस्से में आकर कालू ने गला दबाकर उसकी जान ले ली और शव के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह होश में आकर चिल्ला न सके।

सोशल मीडिया यूज करती थी कशिश, कालू खान टोकता था

हत्या के बाद कालू खान फरार हो गया और रेत के धोरों में छिपता रहा। पुलिस ने जब सीधी कार्रवाई से सफलता नहीं मिली, तो एक चाल चली। थानाधिकारी रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने गडरियों का भेष धरकर इलाके की खाक छानी और अंततः ऊंचे धोरों में कालू खान को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला न केवल एक प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत की गवाही देता है, बल्कि यह भी बताता है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुई हर कहानी हकीकत में खूबसूरत नहीं होती—कभी-कभी वह मौत का रास्ता भी बन सकती है।

Updated on:
02 Jun 2025 11:36 am
Published on:
02 Jun 2025 11:36 am