
पुजारी के अवैध निर्माण को ढहाया (फोटो पत्रिका नेटवर्क)
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। मामले में प्रसाद खिलाने के बहाने बुलाकर दो नाबालिग बच्चियों से बलात्कार किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी द्वारा करीब 100 बीघा गोचर भूमि में से 50 बीघा जमीन पर किए गए निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया गया। वहीं, गोचर जमीन को मुक्त करवाकर ग्राम पंचायत को सौंप दी गई है।
पुलिस ने दुष्कर्मी पुजारी श्रीभगवान सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्मी ने दो मौसेरी बहनों से दुष्कर्म किया था, जिनकी उम्र आठ और नौ साल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुष्कर्मी चूरू के बीदासर में पांच लोगों की हत्या मामले में 20 साल की सजा काट चुका है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार सुबह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया।
दुष्कर्मी पुजारी ने करीब 100 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा था। इनमें से 50 बीघा जमीन पर निर्माण करवा दिया था, जिसे पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कुलदीप मीना, सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, गिरदावर रामनिवास पांड्या, पटवारी सीताराम नाई, सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत और ग्रामीणों के मौजूदगी में जेसीबी चलाकर पक्का मकान, मंदिर का ढांचा, ढाबा, झोपड़ियां, तारबंदी और बाड़ को ढहा दिया।
पुजारी के पास से सिलेंडर, फ्रिज, कूलर और एक हैंड मेड कुल्हाड़ी नुमा हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस पूरे मामले का जांच कर चालान पेश करेगी।
जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सामने आया कि पुजारी अवैध रूप से गांजे की खेती भी करता था। आश्रम में लगा रखे पौधों के बीच गांजे के पौधे भी लगा रखे थे। करीब 15 पौधे मौके पर मिले। ग्रामीणों ने आश्रम में नशा और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई है। पुलिस की ओर से गांजे की बजाय भांग के पौधे बताए जा रहे हैं।
Updated on:
11 Jun 2025 10:27 am
Published on:
11 Jun 2025 09:04 am

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
