
बीकानेर:बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी आगे
पॉलिटेक्निक कॉलेज के मतगणना केन्द्र पर बीकानेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मतगणना शुरू हो चुकी है। 11-11 ईवीएम कंट्रोल यूनिट को खोला गया है। इनमें निकले मतों की गिनती सामने आने के साथ ही रूझान सामने आया है। कोलायत से भाजपा के अंशुमान सिंह भाटी आगे चल चल रहे है। वहीं बीकानेर पूर्व से भाजपा से सिद्धि कुमारी आगे चल रही है। वहीं नोखा से भाजपा के बिहारी लाल बिश्नोई आगे चल रहे है। लूणकरणसर से दूसरे राउंड के बाद निर्दलीय प्रभु दयाल सारस्वत 815 मतो से आगे चल रहे है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतों की गणना विधानसभा अनुसार होगी। एक-एक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए दो-दो कक्ष निर्धारित किए गए हैं। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना संबंधी कार्य हॉल संख्या 120, 121, विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पश्चिम हॉल संख्या 24, 27, विधानसभा क्षेत्र पूर्व हॉल संख्या 22,20, विधानसभा क्षेत्र कोलायत हॉल संख्या 108, 110, विधानसभा क्षेत्र लूणकरनसर 124, 125, विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ 105, 107, विधानसभा क्षेत्र नोखा 113, 117 में मतणना संबंधित कार्य होगा। विधानसभा चुनाव में जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 76 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 14-14 प्रत्याशी नोखा और श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हैं। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 13, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 11, लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में 10 और खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Published on:
03 Dec 2023 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
