3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पायलट और राहुल गांधी के बीच मेल-मुलाकात पर सीएम ने ली  यह चुटकी

Rajasthan Politics: कैमरे नहीं फिट कर रखे, कैसे पता चले दिल्ली में मुलाकात का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 11 Apr 2022, 6:35 PM IST

पायलट और राहुल गांधी के बीच मेल-मुलाकात पर सीएम ने ली  यह चुटकी

पायलट और राहुल गांधी के बीच मेल-मुलाकात पर सीएम ने ली  यह चुटकी

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन बीकानेर में रहे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। राहुल गांधी एक मात्र विपक्ष में नेता हैं, जो सात साल से प्रधानमंत्री मोदी को हर मामले में चेता रहे हैं। सचिन पायलट और राहुल गांंधी की हालिया मुलाकात के सवाल को गहलोत ने यह चुटकी लेकर टाल दिया कि दिल्ली में कैमरे नहीं फिट कर रखे, जिससे पता चल सके कि किससे-किसकी मुलाकात हुई।

बीकानेर में तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में चढ़े सियासी पारे के साथ बीकानेर की गर्मी ने मुख्यमंत्री गहलोत के भी पसीने छुड़ा दिए। वे जनसुनवाई और बीकानेर में दोपहर तक प्रवास के दौरान बार-बार पसीना पोंछते नजर आए। साथ ही बार-बार पानी पीकर गर्मी से निजात पाने की जुगत में दिखे।आस्ट्रेलिया व इथोपिया में लगा पैसा कहां से आया, बताएं शेखावत

पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जमकर निशारा साधा। गहलोत ने कहा की संजीवनी क्रेडिट सोसायटी से गजेंद्र सिंह का क्या सम्बन्ध हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए। संजीवनी ने लोगों का पैसा लिया और लौटाया नहीं। पूरी गैंग बनी हुई थी और लोगों को लूट लिया। अब लोग मेरे पास आकर कहते हैं पैसे दिलाएं, कहां से दिलाएं। गरीब आदमी का पैसा नहीं चुका रहे हैं। पांच लोग जेल गए। आस्ट्रेलिया व इथोपिया में निवेश के लिए पैसा कहां से आया, बताएं शेखावत।

किस काम का ऐसा मंत्री

गहलोत ने हमलावर तेवर में कहा कि जो व्यक्ति केन्द्र सरकार में जल संसाधन मंत्री होते हुए, प्रदेश के लिए एक राष्ट्रीय प्रोजेक्ट स्वीकृत नहीं करवा सकें, वह कैसा मंत्री। गहलोत ने खुद के केन्द्रीय मंत्री होने के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि रेल, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, नेशनल हाइवे समेत कई बड़े काम प्रदेश के लिए करवाए थे।