4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: तांत्रिक का खूनी खेल, हलवे में जहर खिलाकर तीन लोगों को मार डाला, बेटे के घर से लाखों रुपये बरामद

Rajasthan Crime: राजस्थान में बीकानेर जिले के खाजूवाला कस्बे में एक तांत्रिक ने खूनी खेल खेला। तांत्रिक पर तीन लोगों की हत्या का आरोप है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 17 Jun 2025, 2:50 PM IST

Rajasthan Crime

Rajasthan Crime News: बीकानेर के खाजूवाला कस्बे से एक तांत्रिक द्वारा खूनी खेल खेलने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक के बेटे के घर से 40 लाख रुपए बरामद किए हैं। वहीं, आरोपी तांत्रिक अब तक फरार है।


बता दें कि आरोपी तांत्रिक ने सात लोगों को हलवे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था और 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। इसमें एक व्यक्ति की तो खाजूवाला में ही मौत हो गई और दो लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जबकि, दो अन्य लोगों के शव बीकानेर से 15 किमी पहले शोभासर के पास खेत में मिले थे। घटना की शुरुआत खाजूवाला के वार्ड नंबर 16 से हुई थी।


ऐसे शुरू हुआ खूनी खेल


गफार खां नामक व्यक्ति की अजमेर जिले के निवासी शैतान सिंह से पहचान थी। शैतान अपने चाचा के लड़के विक्रम सिंह, एक तांत्रिक और तीन अन्य लोगों के साथ खाजूवाला (बीकानेर) आया था। एक व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक बताते हुए रुपए दोगुने करने का दावा किया। धीरे-धीरे गफार खां और उसके कुछ पहचान के लोग जाल में फंस गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के DGP को राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया तलब, इस चर्चित सुसाइड केस में लिया स्वत: संज्ञान


50 हजार लेकर एक लाख लौटाया


शैतान सिंह गफार से तांत्रिक और दूसरे लोगों को मिलवाया था। गफार से 50 हजार रुपए लेकर एक लाख रुपए वापस लौटा दिए। फिर एक लाख लेकर दो लाख रुपये लौटाया। जब धीरे-धीरे विश्वास जमा लिया, तब गफार, सलमान और राजेंद्र पूनिया से 50 लाख रुपए मंगवाया। मौका पाते ही तंत्र विद्या के नाम पर हलवे में नशीली गोलियां खिलाया।


बता दें कि गफार ने तांत्रिक के कहने पर अपने परिवार को बाहर भेज दिया था। राजेंद्र ने 45 और गफार ने पांच लाख रुपये दिए थे। हलवा खाने के बाद एक का शव खाजूवाला और दो लोगों के शव शोभासर में मिले थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP नेता से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, मैसेज- ‘तेरी DP चाहे मोदी के साथ हो…


पुलिस ने बनाई नौ टीमें


एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू और सीओ अमरजीत चावला के नेतृत्व में नौ विशेष टीमें आरोपियों की तलाश के लिए गठित की गई हैं। मुख्य आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए अजमेर सहित अन्य जिलों में भी दबिशें दी जा रही हैं।


वारदात के बाद से तांत्रिक एम. शिवा गायब है। तीन की मौत हुई है। जांच में तेजी के लिए नौ टीमें गठित की गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ-साथ तकनीकी रूप से पड़ताल कर रहे हैं। जल्द खुलासा होगा। तांत्रिक एम. शिवा की तलाश कर रहे हैं।
-कावेंद्र सिंह सागर, पुलिस अधीक्षक

एडिशनल एसपी ने क्या बताया


एडिशनल एसपी (ग्रामीण) कैलाश सिंह सांदू ने बताया, सलमान की कार की डिग्गी से चालीस लाख रुपए बरामद हुए हैं। मृतक गफार के परिजनों से अब पूछताछ की जा रही है। तांत्रिक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। रामस्वरूप और मनोज के पूरी तरह ठीक होने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे। फिर मामले का खुलासा हो सकेगा।