20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

2 min read
Google source verification
राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

बीकानेर. बांसुरी की मीठी धुन, चंग बजाते कलाकार...यह नजारा था राजस्थान दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का। जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जूनागढ़ के आगे भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पधारो म्हारे देश गीत के साथ हुई। मोहम्मद जफर ने यह गीत प्रस्तुत किया, जिस पर वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। कार्यक्रम के दौरान ठाकुरदास और उनके साथियों ने बांसुरी की धुन के साथ चंग पर प्रस्तुति दी। वहीं सरादीन एंड पार्टी ने कालबेलिया और लंगा, गुरसिमरन ने गिद्दा भांगड़ा, वर्षा ने भवई, एमएस कॉलेज की छात्राओं ने घूमर तथा राधा ने चरी नृत्य की प्रस्तुति दी। सुनील प्रजापत ने अलगोजा वादन, मनमोहन जोशी और ठाकुर जोशी ने बांसुरी और तबला वादन तथा चैतन्य ने शिव वंदना की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

महाराजा गंगा सिंह के जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी आयोजित
बीकानेर. पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग वृत्त बीकानेर द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को गंगा राजकीय संग्रहालय में महाराजा गंगा सिंह के जीवन दर्शन पर छाया चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। प्रदर्शनी में 31 चित्रों के माध्यम से महाराजा गंगासिंह के जीवन की प्रमुख घटनाओं को आमजन के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया।
संभागीय आयुक्त ने संग्रहालय में प्रदर्शनी में महाराजा गंगा सिंह के जीवन की प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक चित्र से संबंधित घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि बीकानेर जिले के विकास में महाराजा गंगासिंह का अहम योगदान रहा है। वह दूरदृष्टा थे। चित्रों के माध्यम से युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व-कृतित्व की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। प्रदर्शनी को लगभग 600 लोगों ने देखा।
इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के वृत्त अधिकारी महेन्द्र कुमार तथा डॉ नितिन गोयल, नीलिमा पूनिया, शंकर दत्त हर्ष और मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग