
rajasthan election 2018
बीकानेर. श्रीकोलायत में दो भाटी प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में एक-दूसरे ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से भंवरसिंह भाटी के सामने देवीसिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर हैं। पूनम कंवर गांव-गांव, घर-घर अपने बेटे अंशुमान सिंह के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। महिला प्रत्याशी के कारण उनके प्रति मतदाता सहानुभूति दिखा रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी राजेश कंवर पूनम कंवर के प्रचार की काट में मैदान में उतरी हैं। राजेश कंवर के साथ उनका पुत्र अभिमन्यु सिंह और उनकी ननद संतोष कंवर जनता के बीच में है।
राजेश कंवर का कहना है कि उनके ससुर रघुनाथ सिंह भाटी ने ४० वर्षों तक कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा की है। उनके पति भंवर सिंह भाटी सहज, सरल और जनता के बीच रहने वाले है। जनता ने पिछली बार उनको विजयी बनाया था। पांच सालों में उन्होंने जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इलाके के लोगों के सुख-दुख में साथ रहे। जनप्रतिनिधि का पूरा धर्म निभाया। जनता इस बार भी उन्हें विजयी बनाएगी। जो काम ३५ साल से नहीं हुए, वे काम पूरा करेंगे। अभिमन्यु सिंह गांव-गांव, घर-घर बड़ों को प्रणाम करके अपने पिता के लिए वोट मांग रहे हैं। राजेश कंवर भंवर सिंह के प्रचार में पहली बार आई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार अभिमन्यु सिंह छोटे थे, तो वे प्रचार में नहीं आई। उनका कहना है कि जनता का बहुत प्यार मिल रहा है।
बहुत काम किए
पूनम कंवर कहती हैं कि दाता (देवीसिंह भाटी) ने इलाके में बहुत काम किए हैं। वे जनता को अपना परिवार मानती हैं। जनता उनको विजयी बनाएगी। दोनों महिलाओं के प्रचार के दौरान लोग आदर सत्कार के साथ वोट देने का आश्वासन दे रहे हैं। पूनम कंवर के समर्थन में देवीसिंह भाटी और भंवरसिंह भाटी के समर्थन रघुनाथ सिंह भाटी भी लगे हुए हैं।
Published on:
03 Dec 2018 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
