10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO : सिक्कों से दिया नामांकन शुल्क तो छह कर्मचारी गिनने में जुटे
Play video

VIDEO : सिक्कों से दिया नामांकन शुल्क तो छह कर्मचारी गिनने में जुटे

बीकानेर. उपजिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे एक अभ्यर्थी ने सबको चौंका दिया। अभ्यर्थी मूलचंद नायक नामांकन शुल्क के तौर पर पांच हजार रुपए जमा कराने के लिए दो थैलियों में एक और दो रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा।
Google source verification


बीकानेर. उपजिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे एक अभ्यर्थी ने सबको चौंका दिया। अभ्यर्थी मूलचंद नायक नामांकन शुल्क के तौर पर पांच हजार रुपए जमा कराने के लिए दो थैलियों में एक और दो रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा। सिक्कों की थैली देखकर एक बारगी नामांकन कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी चकित हुए लेकिन, बाद में उन्होंने सिक्कों को जमा कर अभ्यर्थी को रसीद दे दी। हालांकि सिक्कों को गिनने के लिए छह कर्मचारियों को लगना पड़ा। ज्ञात रहे कि नामांकन के लिए जमानत राशि शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को १० हजार और आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को ५ हजार रुपए जमा करवाने होते है। इसकी रसीद नामांकन पत्र के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करनी होती है।