6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल्ला ने डॉ. जोशी की रोकी हैट्रिक

बीकानेर पश्चिम से लगातार दो बार विधायक रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ. गोपालकृष्ण जोशी अपनी हैट्रिक करने की तैयारी कर रहे थे,लेकिन उनके सामने खडे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बी.डी.कल्ला ने कड़े मुकाबले में हरा कर उनकी हैट्रिक रोक दी। बीकानेर पश्चिमकी यह सीट चुनाव से पहले कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर बडे विवाद को लेकर आई।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2018 result in Bikaner Live Updates

Rajasthan Election 2018 result in Bikaner Live Updates


बीकानेर पश्चिम से लगातार दो बार विधायक रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ. गोपालकृष्ण जोशी अपनी हैट्रिक करने की तैयारी कर रहे थे,
लेकिन उनके सामने खडे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बी.डी.कल्ला ने कड़े मुकाबले में हरा कर उनकी हैट्रिक रोक दी। बीकानेर पश्चिम
की यह सीट चुनाव से पहले कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर बडे विवाद को लेकर आई। यहां से कांग्रेस ने पहले यशपाल
गहलोत को टिकट दिया। फिर कल्ला समर्थकों के विरोध के कारण कांग्रेस ने यशपाल गहलोत का टिकट काटते हुए डॉ. बी
डी कल्ला को टिकट दिया। डॉ. कल्ला ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि यह मेरी नहीं जनता की जीत है। बीकानेर को शैक्षणिक हब
बनाने व रेल फाटकों की समस्या को हल करने के प्रयास किए जाएंगे। इस जीत का श्रेय जनता को देंगे। उन्होनें कहा कि पार्टी
ने एक बार फिर मुझ पर विश्वास जताया है। ओर जनता ने पार्टी का विश्वास कायम रखने में मेरा पूरा सहयोग किया है। उन्होने कहा
कि दस सालों में जो कार्य पश्चिम क्षेत्र में नही हुए है। उन्हें प्राथमिकता से पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग