6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर कतई नहीं है, भले राजनीति के पंडितों का विश्लेषण कुछ भी कहे – सुषमा स्वराज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
सुषमा स्वराज

राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर कतई नहीं है, भले राजनीति के पंडितों का विश्लेषण कुछ भी कहे - सुषमा स्वराज

बीकानेर
राष्ट्रभक्ति के गीतों और वंदे मातरम गान के बीच रविवार को रविन्द्र मंच से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रबुद्ध जनों से कहा कि चार सालों में दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। भारत के प्रधानमंत्री की गणना अग्रिम पंक्ति में होने लगी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत के प्रस्ताव पर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर कतई नहीं है। भले राजनीति के पंडितों का विश्लेषण कुछ भी कहे। मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहती हुं कि राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि बीकानेर में पूर्व व पश्चिम के प्रत्याशी तथा 2024 में केन्द्र में भाजपा हैट्रिक बनाएगी। इस मौके पर बीकानेर पूर्व के प्रत्याशी सिद्धि कुमारी तथा पश्चिम के प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी उनके साथ मंच पर रहे। महापौर नारायण चोपड़ा ने स्वागत भाषण तथा सुषमा स्वराज का जीवन परिचय दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि सत्ता विरोधी जन मानस तब होता है कि सरकार कोई काम नहीं करे अथवा जनता के विरोध में काम करें। केन्द्र और राज्य सरकार योजनाओं में कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो विकास के लाभ से अछूता रहा हो। उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर राजस्थान में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अन्नपूर्णा योजना, लड़की के जन्म पर 50 हजार जमा करवाने की योजना, छात्राओं को साइकिल स्कूटी, भामाशाह योजना, तीर्थ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर फिर भी सरकार बदलती है तो आगे कोई सरकार विकास के काम नहीं करेगी। हालांकि अब मतदाता भावना में नहीं आता विकास का आकलन कर वोट देता है। विकास के आधार पर 2018 में राजस्थान में तथा 2019 में केन्द्र में भाजपा सरकार आएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग