5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा को कांग्रेस से मत कम, पर सीटें बराबर

बीकानेर. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से भले ही मत कम प्राप्त किए हों, लेकिन जिले में सीटें बराबर हासिल की हैं।
2 min read
Google source verification
rajasthan election 2018

भाजपा को कांग्रेस से मत कम, पर सीटें बराबर

बीकानेर. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से भले ही मत कम प्राप्त किए हों, लेकिन जिले में सीटें बराबर हासिल की हैं।
मंगलवार को हुई मतगणना के बाद जारी परिणामों पर नजर डालें तो जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों ने ५ लाख २ हजार ४४३ मत हासिल किए, जबकि भाजपा के सातों प्रत्याशियों को ४ लाख ७५ हजार २१८ मत मिले। कांग्रेस ने भाजपा से २७ हजार २२५ मत ज्यादा हासिल किए। कांग्रेस की ओर से भंवर सिंह भाटी ने सर्वाधिक ८९
हजार ५०५ मत हासिल किए, जबकि भाजपा की ओर से सर्वाधिक मत बिहारीलाल बिश्नोई ने ८६ हजार ९१७ मत हासिल किए।
कांग्रेस की ओर से सबसे कम मत मंगलाराम गोदारा ने ४८ हजार ४८० व भाजपा की ओर से ताराचंद सारस्वत ने ४२ हजार ९७३ मत हासिल किए।

गोविन्दराम की सबसे अधिक मतों से जीत
बीकानेर. विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को हुई मतगणना में जिले की सात विधानसभा सीटों पर खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के गोविन्दराम मेघवाल ने सबसे अधिक ३१०८९ मतों से जीत दर्ज की। वहीं बीकानेर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस के डॉ. बीडी कल्ला ने सात सीटों पर सबसे कम ६१९० मतों से जीत दर्ज की। श्रीडूंगरगढ में माकपा के गिरधारी महिया ने २३८८८ मतों, श्रीकोलायत में कांग्रेस के भंवर सिंह भाटी ने ११०१४ मतों, लूणकरनसर में भाजपा के सुमित गोदारा ने १०८५३ मतों, नोखा में भाजपा के बिहारी लाल बिश्नोई ने ८६६३ मतों से तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सिद्धि कुमारी ने ७०६१ मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

१७,२९४ ने किया नोटा का इस्तेमाल
विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में १७ हजार २९४ मतदाताओं ने नोटा विकल्प का उपयोग किया। इन मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मत नहीं दिया। जिले के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक ३८९४ मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। वहीं बीकानेर पूर्व क्षेत्र में सबसे कम ८९५ मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में ३३३२, नोखा में ३१८८, खाजूवाला में २१३०, लूणकरनसर में २०७५ तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में १७८० मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। नोटा का इस्तेमाल करने वाले कुल मतदाताओं में से १७,२२० मतदाताओं ने ईवीएम में नोटा का इस्तेमाल किया, जबकि ७४ मतदाताओं ने डाक मतपत्रों में नोटा का इस्तेमाल किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग