5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईष्टदेव के किये दर्शन, मुकाम महंत जी से लिया आशीर्वाद

नवनिर्वाचित विधायक बिश्नोई का हुआ जगह-जगह स्वागत
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan election 2018

ईष्टदेव के किये दर्शन, मुकाम महंत जी से लिया आशीर्वाद

नवनिर्वाचित विधायक बिश्नोई का हुआ जगह-जगह स्वागत

नोखा. बीकानेर जिले की हॉट सीट नोखा विधानसभा से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने बुधवार सुबह अपने पैतृक गांव खारा में इष्ट देव के दर्शन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद बिश्नोई समुदाय के तीर्थ स्थल मुकाम पहुंचे। जहां पर गुरु जंभेश्वर की समाधि स्थल पर धोक लगाकर महंत रामानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। नोखा के नवनिर्वाचित विधायक बिहारीलाल विश्नोई के मुकाम पहुंचने पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया।

जहां पर स्वागत समारोह में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके साथ ही विधायक बिहारी ने समराथल धोरा, पींपासर, श्रीबालाजी, सेफराजजी मन्दिर कक्कू, सैंगाल धोरा, बगराला धोरा नाथूसर में धोक लगा आशीर्वाद लिया और 36 कौम के साथ व विकास की कामना की। उल्लेखनीय है कि नोखा से नवनिर्वाचित विधायक बिहारी विश्नोई कांग्रेस के कद्दावर नेता व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी को हराकर विधायक बने हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग