5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवनिर्वाचित विधायक महिया ने गांव सभी मंदिरों में लगाई धोक

दुलचासर पंचायत के लोगों से हुए रूबरूदुलचासर के महंत त्रिलोकदास महाराज माला पहनाकर नवनिर्वाचित विधायक महिया का स्वागत करते हुए दुलचासर गांवसियों को आभार ज्ञापित करते हुए विधायक महिया
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan election 2018

नवनिर्वाचित विधायक महिया ने गांव सभी मंदिरों में लगाई धोक

सूडसर. श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक एवं किसान नेता गिरधारीलाल महिया ने बुधवार को दुलचासर गांव में सर्वप्रथम जैमलदासजी महाराज के मंदिर में धोक लगाई और महंत त्रिलोकदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांव के सभी मुख्य मंदिरों में जाकर धोक लगाई व देव दर्शन किए।

जैमलदासजी मंदिर के सत्संग सभागार में जैमलदासजी महाराज मंदिर दुलचासर के महंत त्रिलोकदास महाराज ने विधायक महिया का तिलक किया और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक गिरधारीलाल महिया ने उपस्थित गांववासियों का जीतने व हरसंभव सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मेरी यह जीत आम जनताए किसान व हर वर्ग की जीत है।

मैं मेरे क्षेत्र को एक परिवार की भांति रखूंगा और विकास कार्य में कोई भेदभाव नहीं करूंगा। इसके बाद मंदिर के बाहर के प्रांगण में दुलचासर व गोपालसर गांवों वालों की तरफ से विधायक गिरधारीलाल महिया का पुष्षमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सेठ मूलचन्द मूंधड़ा ने भागवत गीता पुस्तिका, जुगलसिंह परिहार ने चंदन की माला पहनाकर स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग