10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO : श्रीकोलायत से भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर ने भरा पर्चा
Play video

VIDEO : श्रीकोलायत से भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर ने भरा पर्चा

कोलायत. श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर ने बुधवार को रिटर्निंग एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले पूनम कंवर बीकानेर के जूनागढ़ किले में पहुंची। यहां उन्होंने किले में स्थित गढ़ गणेश मंदिर के दर्शन किए।
Google source verification

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओ और समर्थको की भीड़ भी नजर आ रही थी। इससे पहले मंगलवार को पूनम कंवर ने कपिल मुनि मंदिर में धोक लगाई। उन्होंने छठ पूजा के चलते कपिल सरोवर में पूजन करने पहुंची महिलाओं से मुलाकात भी की। बाद में कोलायत कस्बे के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।

पूर्व विधानसभा से आदर्श शर्मा ने दाखिल किया नामांकन
बीकानेर. बीकानेर में बुधवार को दूसरा नामांकन भी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में पार्षद आदर्श शर्मा ने भरा। आदर्श शर्मा ने आज एसडीएम ऑफिस में तहसीलदार सुमित्रा विशनोई को अपना नामांकन पत्र सौंपा । उन्होंने कहा कि निष्क्रय लोगो को पार्टी मौका दे रही है, जबकि सक्रिय कार्यकर्ताओ की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक जनता की परेशानियों के समय नदारत रहती है। इसलिए वो चुनाव मैदान में उतर रहे है।