
rajasthan election : BJP trying to convince rebel candidates
बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में सभी बागी उम्मीदवारों से समझाइश कर नाम वापस लेने के लिए तैयार करने में जुट गई है। नामांकन वापसी की तिथि तक भाजपा के ९९ फीसदी बागी नाम वापस ले लेंगे। यह बात मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कही।
राव ने कहा कि भाजपा राजस्थान में विधानसभा चुनाव में पूरे विश्वास और तैयारी के साथ उतर चुकी है। चुनाव प्रक्रिया में भाजपा ने अनुशासन, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और वैधानिक तरीके से प्रत्याशियों का चयन किया है। इससे पूर्व गौरव यात्रा में जनता से संवाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सातों संभागों में कार्यकर्ताओं से मिलना तथा २० हजार कार्यकर्ताओं से रणकपुर और जयपुर में मिलकर प्रत्याशी तय किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह निभाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरहदी प्रांत की सुरक्षा, विकास और कांग्रेस की नकारात्मक सोच के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।
चुनावी चर्चा
राव के साथ पहुंचे बीकानेर के प्रभारी चन्द्रशेखर ने भाजपा नेताओं के साथ होटल वृंदावन होटल में बैठक ले चुनावी चर्चा की। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा नेता देवी सिंह भाटी, डॉ. गोपाल जोशी, सिद्धि कुमारी एवं सुमित गोदारा आदि उपस्थित थे।
Published on:
21 Nov 2018 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
