30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : कार्मिकों ने रवानगी से पहले डाक मतपत्र से किया मतदान

बीकानेर. विधानसभा चुनाव में आम मतदाता ७ दिसम्बर को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, लेकिन प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का खाता अभी से खुल गया है। मतदान प्रक्रिया से जुडे़ सरकारी कार्मिकों ने डाक मतपत्रों के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करना शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 29 Nov 2018, 10:02 AM IST

rajasthan election : Voting by postal ballot

rajasthan election : Voting by postal ballot


बीकानेर. विधानसभा चुनाव में आम मतदाता ७ दिसम्बर को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, लेकिन प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का खाता अभी से खुल गया है। मतदान प्रक्रिया से जुडे़ सरकारी कार्मिकों ने डाक मतपत्रों के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित सुविधा केन्द्र में प्रशिक्षण ले रहे जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के ५४५ कार्मिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग डाक मतपत्र से किया।

डाक मतपत्र के प्रभारी अधिकारी महावीर सिंह राजपुरोहित के अनुसार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक १६५७ कार्मिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। कार्मिक ३ दिसम्बर तक पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित सुविधा केन्द्र में डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं। ४ दिसम्बर को पुलिस लाइन, ५ व ६ दिसम्बर को मतदान दल रवानगी स्थलों पर डाक मतपत्र डाल सकेंगे।

इन विधानसभा क्षेत्रों में किया गया उपयोग
डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान में बुधवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए ५३, बीकानेर पश्चिम के लिए ११५, बीकानेर पूर्व के लिए १७८, कोलायत के लिए ७०, लूणकरनसर के लिए ६४, श्रीडूंगरगढ़ के लिए ४२ तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए २३ सहित ५४५ डाक मतपत्र डाले गए। महावीर सिंह के अनुसार पुलिस, होमगार्ड, आरएसी जवान व फोरेस्ट गार्ड डाक के माध्यम से डाक मतपत्र का लिफाफा भेज सकते हैं।

अब तक डाले गए डाक मतपत्र
विधानसभा क्षेत्र संख्या
खाजूवाला १६५
बीकानेर पश्चिम ३८९
बीकानेर पूर्व ५१९
श्रीकोलायत २०७
लूणकरनसर १३५
श्रीडूंगरगढ़ १०४
नोखा १३८