
rajasthan gaurav yatra
बीकानेर. बीकानेर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रम में तीसरी बार बदला हुआ है। अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ६ सितम्बर को बीकानेर आएंगी। संभाग में यात्रा की शुरुआत बीकानेर से होगी तथा समापन रतनगढ़ में होगा। मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान करणी माता के दर्शन नहीं करेंगी। उनकी यह यात्रा मुकाम में जम्भोजी मंदिर में दर्शन के बाद हेलिकाप्टर से शुरू होगी।
बीकानेर में गौरव यात्रा रामदेवरा मेले से पहले ही हो जाएगी। रामदेवरा मेला १० सितम्बर से शुरू होगा। यात्रा ६ सितम्बर से शुरू होने से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भीड़ जुटाने की समस्या नहीं आएगी। हालांकि बीकानेर शहर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं नहीं हैं। नए कार्यक्रम में भी यात्रा का स्वागत ही रखा गया है। भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से बुधवार को संभाग के सभी जिलाध्यक्षों, यात्रा प्रभारियों, विधायकों एवं सांसदों को संशोधित कार्यक्रम कार्यक्रम भेजा गया।
बीकानेर के लिए अच्छा
राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रम में फेरबदल बीकानेर के लिए अच्छा रहेगा। बीकानेर में १० सितम्बर से २० सितम्बर तक मेलों का दौर रहता है। लोग बड़ी संख्या में इन मेलों में शामिल होते हैं। इससे सभाओं में भीड़ जुटाना मुश्किल होता है। अब यात्रा ११ की बजाय ६ सितम्बर को होने से यह समस्या नहीं रहेगी।
डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, शहर जिलाध्यक्ष भाजपा, बीकानेर
राठौड़ ने किया आग्रह
संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र सिंंह राठौड़ ने बीकानेर संभाग की यात्रा आखिर में चूरू रखने का आग्रह किया। संभाग की यह यात्रा अंतिम रूप से चूरू में रखी गई है।
सहीराम दुसाद, देहात भाजपा अध्यक्ष
अब यह रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ६ सितम्बर को १० बजे मुकाम मंदिर में दर्शन करेंगी। वहां से यात्रा शुरू करेंगी। वे हेलिकॉप्टर से ११ बजे श्रीकोलायत पहुंचेंगी और आमसभा को सम्बोधित करेंगी। श्रीकोलायत से १ बजे लूणकरनसर पहुंचेंगी। लूणकरनसर में भी आमसभा होगी। लूणकरनसर से ढाई बजे हेलिकॉप्टर से पूगल जाएंगी।
पूगल में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होगी। मुख्यमंत्री राजे पूगल से हेलिकॉप्टर से ५ बजे बीकानेर पहुंचेंगी, जहां बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का स्वागत होगा। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगी। वे अगले दिन सुबह हेलिकॉप्टर से अनूपगढ़ जाएंगी। वहां से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ होते हुए चूरू जाएंगी। रतनगढ़ में इस संभाग की यात्रा का समापन ११ सितम्बर को होगा।
Published on:
23 Aug 2018 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
