2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस को हाईटेक करने में जुटी राजस्थान सरकार, ई-साक्ष्य एकत्रित करने के लिए मिलेगा ये मजबूत डिवाइस

Rugged Device To Collect E-Evidence: राज्य सरकार ने नए कानूनों के तहत पुलिस को काम करने के लिए रग्ड डिवाइस (मजबूत उपकरण : मोबाइल) मुहैया करा रही है।

2 min read
Google source verification

रग्ड डिवाइस (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Police: नए कानून के प्रावधान के अनुरूप पुलिस थानों को ई-साक्ष्य एकत्रित करने के लिए विशेष डिवाइस ‘रग्ड़’ उपलब्ध कराई जा रही है। मोबाइल की तरह काम करने वाली इस डिवाइस से साक्ष्य के रूप में फोटो, वीडियोग्राफी सहित अन्य कार्य किया जा सकेगा।

पुलिस को हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार, पोक्सो सहित अन्य गंभीर मामलों में मौके की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी अनिवार्य है। बीकानेर जिला पुलिस को 194 रग्ड़ डिवाइस मिली है। अब इन्हें थानों को आवंटित किया जाएगा। यह डिवाइस स्टेट क्राइम रिकॉर्डस ब्यूरो जयपुर ने उपलब्ध कराई है।

डिवाइस की खासियत

राज्य सरकार ने नए कानूनों के तहत पुलिस को काम करने के लिए रग्ड डिवाइस (मजबूत उपकरण : मोबाइल) मुहैया करा रही है। यह डिवाइस हार्डवेयर के ऐसे प्रकार हैं, जिन्हें विशेष रूप से अत्यधिक तापमान, पानी, धूल, कंपन और अन्य संभावित खतरों वाली चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। इससे पुलिस को घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने में आसानी होगी।

ये वीडियो भी देखें :-

अब तक हो रहा था यह

प्रदेश में एक जुलाई 2024 से नए कानून लागू हो गए है। इसके बाद से पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी, हथियार तस्करी, लूट, डकैती, हत्या, चोरी, बलात्कार, पोक्सो जैसे मामले की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करना अनिवार्य कर दिया गया है।

पुलिस के पास इसके लिए पर्याप्त साधन-संसाधन नहीं थे। ऐसे में अभी आधा-अधूरा काम मोबाइल आदि से किया जा रहा है। प्रदेश में ऐसी पांच हजार से अधिक डिवाइस जिलों को भेजी गई है।

किस थाने के पास कितनी डिवाइस

नोखा, श्रीडूंगरगढ़, जेएनवीसी, सदर थाने को आठ-आठ, शेष सभी थानों कोटगेट, कोतवाली, गंगाशहर, महिला थाना, मुक्ताप्रसाद थाना, बीछवाल, नाल, पूगल, छतरगढ़, खाजूवाला, देशनोक, दंतौर, जसरासर, बज्जू, गजनेर, जामसर, कोलायत, महाजन, कालू, लूणकरनसर, सैरुणा, नापासर, पांचू, रणजीतपुरा, हदां, दंतौर व साइबर थाने को छह-छह डिवाइस दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : Bikaner Crime : शादी में गई महिला से धोखे से कई बार हुआ गैंगरेप, 11 आरोपियों पर मामला दर्ज

पहले 27 अब 192 और मिली

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में पिछले माह प्रदेशभर में 897 थानों को एक-एक रग्ड़ डिवाइस दी गई थी। काम और डिवाइस की उपयोगिता के मद्देनजर सरकार ने पांच हजार 382 डिवाइस और उपलब्ध कराए हैं। बीकानेर को पहले चरण में 27 अब 192 रग्ड़ डिवाइस और उपलब्ध कराई हैं। प्रत्येक थाने को छह-छह डिवाइस दी जाएगी।

पुलिस को राहत

रग्ड डिवाइस मिलने से पुलिस को मौका से साक्ष्य लेने में मदद मिलेगी। बीकानेर जिले को दूसरे चरण में 167 डिवाइस मिली है। पहले 27 डिवाइस मिली थी। जिनसे सभी को इन्हें चलाने आदि का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जिले के सभी 31 थानों को यह डिवाइस वितरित कर दी जाएगी।

सौरभ तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: टैंक रेजिमेंट के साथ राजस्थान बॉर्डर पर आ गई थी पाकिस्तानी फौज, जानिए फिर क्या हुआ था ?