13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के कॉलेजों में हरित क्रांति… छात्र-कर्मचारी लगाएंगे लाखों पौधे, जानें पूरा लक्ष्य

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पौधरोपण अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन हरियालो राजस्थान प्रदेश में प्रत्येक कॉलेज विद्यार्थी के लिए दो पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

2 min read
Google source verification

मिशन हरियालो राजस्थान, पत्रिका फोटो

Bikaner: प्रदेश के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पौधरोपण अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन हरियालो राजस्थान प्रदेश में प्रत्येक कॉलेज विद्यार्थी के लिए दो पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस तरह पूरे प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग 35 लाख पौध रोपण का लक्ष्य पूरा करेगा।

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत आदेश सभी कॉलेज प्राचार्य को इस आशय का आदेश भेजा है। इसके अनुसार मानसून के सीजन में प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी 35 लाख पौधों की रहेगी।

एक जिला एक प्रजाति को प्राथमिकता

अभियान के तहत कॉलेज को अपने यहां की स्थानीय वनस्पतियों को महत्व देते हुए एक जिला एक प्रजाति को प्राथमिकता में लेकर पौधारोपण करना है। सभी कॉलेजों में जल्द ही पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। कॉलेजों को इसके लिए कमेटी गठित करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है।

प्रत्येक कर्मचारी को पांच-पांच पौधे

सरकारी और निजी कॉलेजों को आवंटित लक्ष्य के तहत प्रति विद्यार्थी दो पौधे और कॉलेज के व्याख्याता से लेकर प्रोफेसर और अन्य कर्मचारियों को पांच-पांच पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, गाइड, रोवर तथा रेंजर को भी पांच-पांच पौधे लगाने है।

पौधरोपण की तैयारी शुरू

मिशन हरियालो राजस्थान के तहत कॉलेज को पौधरोपण करने का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर चुके है। जल्द ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा। नोडल अधिकारी नियुक्त कर समिति का गठन भी किया है। मुख्यालय से प्राप्त सीट में पौधरोपण की प्रगति दर्ज की जाएगी।
राजेंद्र पुरोहित, प्राचार्य, डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर

यह भी पढ़ें: रेगिस्तान के धोरों में विकास की प्यास ‘पानी’ पर अटकी, औद्योगिक विकास की कछुआ चाल, जानें कारण