
Rajasthan Patrika Hamrah
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के बीकानेर शहर को स्वस्थ बनाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के अभियान के तहत रविवार सुबह सात बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन पार्क के सेक्टर-४, आदर्श विद्या मंदिर के सामने 'हमराह' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही योग व अन्य गतिविधियों से स्वस्थ बीकाणा की परिकल्पना को मूर्तरूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर उच्च रक्तचाप व मधुमेह की नि:शुल्क जांच की जाएगी। साथ ही विभिन्न खेलों के माध्यम से खिलाड़ी शारीरिक अभ्यास करेंगे। युवा सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ भी लेंगे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दीपक शर्मा विभिन्न आसनों से बीमारियों के निवारण के बारे में बताएंगे। साथ ही स्वस्थ बीकाणा के लिए भी सभी शपथ लेंगे। 'हमराह' कार्यक्रम में बीकानेर के लोग भागीदारी निभाएंगे। इसमें महर्षि पतंजलि योग संस्थान, सेक्टर-४, वृंदावन पार्क समिति, वरदान हॉस्पिटल, दिव्य आयु हैल्थ ट्रस्ट, सावी ट्रेडर्स, संजीवनी फिजियोथेरेपिस्ट क्लिनिक, मरुधर जिम्रेजियम, रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (योगेन्द्र खत्री), एशियन डांस एकेडमी आदि सहयोगी रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर संपर्क कर सकते हैं।
Published on:
01 Dec 2018 11:55 am
