5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला सशक्तीकरण से रोशन होगा मंच

कर्णधार सम्मान 'सम्मान समर्पण का' रविवार कोहोटल पाणिग्रहण में होगा यादगार समारोह
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan patrika Honorary Ceremony

महिला सशक्तीकरण से रोशन होगा मंच

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका की ओर से अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रमों की शृंखला में कर्णधार सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम में मानव सेवा को समर्पित रहने वाली नारी शक्ति और उसकी महत्ता का सम्मान किया जाएगा। पहली बार नवाचार करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करके समाज की पीड़ा में राहत देने का कार्य करने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को सहयोग करने वाली समर्पण की प्रतिमूर्ति महिला शक्ति का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह रविवार को रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल पाणिग्रहण में होगा।
'सम्मान समर्पण काÓ कार्यक्रम के तहत सम्मान के लिए विशेषज्ञों का पैनल बनाया जाएगा और पैनल ही सम्मानित होने वाली शख्सियतों का चयन करेगा।


राजस्थान पत्रिका की ओर से पूर्व में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने और बीकानेर का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को कर्णधार अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इस सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र को सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत दे रही हैं। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर सम्पर्क करें।

कार्यक्रम के सह प्रायोजक
जीवन रक्षा हॉस्पिटल इस सम्मान समारोह के मुख्य सहयोगी और बंसल क्लासेज, राजाराम धारणिया फॉरव्हील्स, दो भाई डवलपर्स, एसबीआइ, होटल पाणिग्रहण, गुप्ता हैल्थ सिटी, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशन स्कूल, सीइएससी (बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई सेन्टर) सहयोगी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग