10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
अधिवेशन में वक्ताओं ने जताया रोष, बोले: ‘रोडवेज घाटे के लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार’, देखिये वीडियो
Play video

अधिवेशन में वक्ताओं ने जताया रोष, बोले: ‘रोडवेज घाटे के लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार’, देखिये वीडियो

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन शनिवार को केन्द्रीय बस स्टैण्ड स्थित प्रतीक्षालय में हुआ।

Google source verification

बीकानेर. राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन शनिवार को केन्द्रीय बस स्टैण्ड स्थित प्रतीक्षालय में हुआ। इसमें वक्ताओं ने रोडवेज कार्मिकों की समस्याएं उठाई और उनका निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया। अधिवेशन के दौरान ही छह आगार की कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए।अधिवेशन में आए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राजबिहारी शर्मा ने कहा कि रोडवेज के घाटे के लिए सरकार की नीतियां ही जिम्मेदार हैं।

 

 

उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ते की किस्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। सभी विभागों में सातवें वेतनमान के अनुरूप लाभ मिल रहा है, लेकिन रोडवेज कर्मचारी अब भी इससे वंचित हैं। शर्मा ने इसके लिए आंदोलन करने की बात कही, साथ ही एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, देहात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम भाटी, हिन्दू जागरण मंच के जेठानंद व्यास आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

 

पहल रंग लाई
फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री महेश चतुर्वेदी ने बताया कि रोडवेज को बचाए रखने के लिए संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। संगठन का दबाव बनने के बाद ही सरकार ने रोडवेज को 5.40 करोड़ रुपए सालाना आर्थिक सहयोग देने के लिए बजट का प्रावधान किया है।

 

 

 

बंशीलाल संभागीय अध्यक्ष, अनूपसिंह सचिव

अधिवेशन के दौरान बीकानेर संभाग के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, सरदारशहर, चूरू आगार की कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। प्रदेश मंत्री विनोद भाकर के अनुसार बीकानेर संभाग की कार्यकारिणी के चुनाव में बंशीलाल राजपुरोहित को संभागीय अध्यक्ष एवं अनूपङ्क्षसह राजपुरोहित को संभागीय सचिव चुना गया। वहीं बीकानेर आगार में अध्यक्ष पद पर श्रीराम शर्मा एवं सचिव पद पर ओमप्रकाश सिद्ध चुने गए।