
दिनेश कुमार स्वामी
Ram Mandir नई-पुरानी मुद्रा का संग्रहण करने वाले शहर के सेवानिवृत्त बैंककर्मी भारतभूषण गुप्ता के पास पुराने जमाने के ऐसे कई चेक व अन्य दस्तावेज हैं, जिन पर भगवान श्रीराम का नाम अंकित और चित्र अंकित है। वे पिछले कई वर्षों से डाक टिकट, पुराने नोट व सिक्के, बैंक चेक आदि का संग्रहण कर रहे हैं।
गुप्ता बताते हैं कि उनके पास वर्ष 1907 का बीकानेर स्टेट का चेक है। इसके एक कोने पर श्रीरामजी लिखा हुआ है। इसी प्रकार वर्ष 1941 का एक चेक है, जिस पर डूंगरपुर रियासत के बैंक ‘श्रीरामचन्द्र लक्ष्मण बैंक डूंगरपुर’ छपा है। वर्ष 1933 में अस्तित्व में आए तमिलनाडू के द चेतीनंद मर्केंटाइल बैंक का लोगो ही ‘रामदरबार’ रहा। इसकी कराईकुडी शाखा के चेक पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी समेत पूरा रामदरबार अंकित है।
लोगो पर छपते थे देवी-देवताओं के चित्र
1944 में बने द बैंक ऑफ बीकानेर के चेक पर ‘मां करणी’ का फोटो छपा है।
1934 का राजगढ़ दरबार का चेक भी सहेजा हुआ है। इस का लोगो ‘हनुमानजी’ छपा है।
1955 का तमिलनाडू के बैंक ऑफ कराईकुड़ी का चेक है, इसका लोगो तांडव करते ‘शिव’ थे।
1943 का बैंक ऑफ जयपुर का चेक भी है। इसके लोगो में गीता का उपदेश देते ‘श्रीकृष्ण’ हैं।
1951 का देवकरण कानजी बैंक के लोगो पर लक्ष्मी माता छपी है।
19वीं सदी का ही द अग्रवाल बैंक लखनऊ का चेक मौजूद है। चेक पर लोगो ‘लक्ष्मीजी’ छपा है।
19वीं सदी का ही द डीडवाना इंडस्ट्रीयल बैंक के चेक पर ‘श्रीकृष्ण’ लोगो के रूप में हैं।
Published on:
19 Jan 2024 01:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
