5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामनवमी: जन्मोत्सव पर हुई विशेष पूजा, कुंडली का वाचन

बीकानेर. रामनवमी का पर्व रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर राम मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान हुए।
less than 1 minute read
Google source verification
ram navmi festival

रामनवमी: जन्मोत्सव पर हुई विशेष पूजा, कुंडली का वाचन

बीकानेर. रामनवमी का पर्व रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर राम मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान हुए। तेलीवाड़ा रोड स्थित रघुनाथजी मंदिर में कुंडली का वाचन किया गया। जस्सूसर गेट बाहर स्थित राम मंदिर में विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया गया। रघुनाथजी मंदिर में दोपहर १२ बजे भगवान राम का अभिषेक किया गया। पंचामृत व प्रसाद का वितरण किया गया। तुलसी सर्किल स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। नथानी सराय स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंडल के तत्वावधान में रामनवमी पर नवाह्नपरायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। दोपहर १२ बजे भगवान राम को जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने महाआरती की। इस मौके पर श्यामसुंदर रंगा, मुरली मनोहर, अशोक रंगा, जोगेन्द्र श्रीमाली, नवरतन, श्रीमोहन, आशीष व्यास, यदुनरायण आदि ने भागीदारी निभाई।

जीवन में प्रेरणादयक हैं श्रीराम :

गंगाशहर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को राम नवमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर दिल्ली से आए दीव्जेन्द्र शास्त्री ने वाल्मीकि रामायण के आधार पर श्रीराम के जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला। संयमित जीवन और कदम कदम पर कठिनाइयों का मुकाबला किया। सत्यता और विवेक से ही वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। इस दौरान यज्ञ में आहुतियां दी गई। इस मौके पर भजनों की प्रस्तुतियांे से समां बांध दिया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग