
बीकानेर. दशमी पर बुधवार को बीकानेर शहर के अनेक बाबा रामदेवजी के मंदिरो में मेला भरा। वही बीकानेर से तीन किलोमीटर दूर सुजांदेसर में बाबा रामदेवजी का मेला भरा गया।
जिसमे हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लोक देवता बाबा रामदेवजी के दर्शन किये। इस दौरन भक्तो के आने का ताँता लगा हुआ है।
मंदिर के पुजारी ने बताया की इस मौके पर सुबह विशेष आरती भी की गयी और बाबा के चूरमे का भोग लगाया गया।मेले को लेकर आज रात को बाबा का जागरण भी होगा, जिसमे कलाकार प्रस्तुति देंगे।