
टी-शर्ट पर उकेरी कल्पना
बीकानेर.सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का सभागार कक्ष। यहां टेबलों पर चिकित्सकों के हाथों में कलर की कुची। कोई चिकित्सक टी शर्ट पर सीरिंज, वैक्सीन लगाता तो कोई चिकित्सक तो किसी ने पेड़ की आकृति बना रहे थे। अवसर था धोरा इंटरनेशनल सोसायटी की ओर से आयोजित रंग मल्हार कार्यक्रम का। कार्यक्रम की इस बार थीम रखी गई थी 'पेंट योर इज शर्टÓ (कोविड टीकाकरण)। सोसायटी संरक्षक महावीर स्वामी ने बताया कि इस बार की थीम कोरोना को देखते हुए जागरूकता का संदेश देने वाला रखा गया था। सोसायटी के विद्यासागर की प्रेरणा से आयोजितकार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, वैक्सीन टीम, बीकानेर के बल्लभ पुरोहित, विजय बरसा, दामोदर तंवर, विनत मेहरा, आकाश स्वामी व अन्य कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लॉटस डेयरी के अरुण मोदी, सुरेश शर्मा, रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. सचिन बांठिया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. पीडी तंवर, डॉ. गौरीशंकर जोशी, डॉ. राजेश गुप्ता, यूएनडीपी योगेश शर्मा, उप निदेशक डॉ. राहुल हर्ष आदि उपस्थित रहे।
ज्योति स्वामी व अनुराग स्वामी ने किया।
Published on:
12 Jul 2021 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
