
गायों को खिलाया गुड व चारा, जरुरतमंदों को वितरित किए राशन किट
बीकानेर. केन्द्र सरकार के सात वर्ष और दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर शहर भाजपा की ओर से सेवा ही संगठन अभियान के तहत रविवार को मंडल और मोर्चा स्तर पर सेवा कार्यो के आयोजन किए गए। इस दौरान जरुरतमंद लोगों की सेवा-सहायता की गई। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार भाजपा के सभी आठ मंडल, मोर्चा एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जनसेवा के कार्य किए गए।
गंगाशहर मंडल की ओर से तेरापंथ भवन भीनासर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 51 जरुरतमंदलोगों को राशन सामग्री के किट वितरित किए। वहीं रेलवे कुलियों को राशन किट प्रदान किए गए।कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, शिखरचंद डागा, आदि उपस्थित रहे।
जरुरतमंदों को करवाया भोजन
भाजपा गोपेश्वर मंडल की ओर से सभी शक्ति केन्द्रों पर सेवा कार्यो का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत के अनुसार सफाई कर्मचारियों को आयुर्वेदिक काढा वितरण किया गया। वार्ड 24 में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडक़ाव किया गया। पौधारोपण कर गोशाला में पशुओं को गुड और चारा खिलाया गया। सुजानदेसर और श्रीराम सर कच्ची बस्तियों में टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था की गई। मण्डल द्वारा सेवा दिवस के अवसर पर लगभग सभी शक्ति केन्द्रों पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। रानी बाजार मंडल की ओर से बल्लभ गार्डन क्षेत्र में 200 से अधिक मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाया गया। मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग के अनुसार फेस मास्क और जरुरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण किया गया।
लालगढ़ मंडल की ओर से रेलवे फाटक पर नींबू पानी वितरित किया गया। जूनागढ़ मंडल कार्यकर्ताओ ने सेवा दिवस पर गायो को गुड और हरा चारा खिलाया। मण्डल अध्यक्ष अजय खत्री के अनुसार कच्ची बस्तियों में पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए गए। भाजपा जस्सूसर मंडल की ओर से मुक्ता प्रसाद स्थित सेवा बस्ती में फेस मास्क एवं जररतमंदों को आटे के किट उपलब्ध करवाए गए। पुराना शहर मण्डल एवं नयाशहर मण्डल अध्यक्ष कमल आचार्य एवं दिनेश महात्मा के नेतृत्व में आमजन को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी दी गई व आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरा मास्क एवं सेनीटाईजरर वितरित किए गए।
कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान खलीफा के नेतृत्व में सर्वोदय बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के पुजारियों, मस्जिदों के सेवादारों एवं अन्य जरुरतमंदों के लिए राशन किट उपलब्ध करवाए गए। रक्तदान शिविर में ११ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में पांच पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए गए।
शहर भाजपा एससी मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया के नेतृत्व में वाल्मीकि बस्तियों में मास्क और सेनेटाईजर का वितरण किया गया व जरुरतमंदों को राशन किट वितरित किए गए। शहर भाजपा युवा मोर्चा की ओरसे शोभासर शिव गोरख गोशाला में गायों के लिए हरा चारा व पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी के अनुसार इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहे। शहर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से घर पर निर्मित फेस कवर, मास्क आदि का वितरण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए चाय, ठंडा पानी की सेवा की गई।
कच्ची बस्ती में भोजन की व्यवस्था
पूगल रोड पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अक्षय पात्र रसोई के सहयोग से कच्ची बस्ती के परिवारों को भोजन परोसा और सेवा दी। इस अवसर पर जिला प्रभारी ओम सारस्वत जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत,म डॉ. सुषमा बिस्सा, सुधा आचार्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
31 May 2021 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
