
बीकानेर . राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रविवार को बीकानेर में संपन्न हुई। दो पारियों में हुई इस परीक्षा में करीब 21497 अभ्यार्थियों ने रीट की परीक्षा दी। बोर्ड प्रतिनिधि अभिषेक ने बताया कि सुबह 10 से 12.30 बजे तक हुई परीक्षा में 20550 में से 18426 ने परीक्षा दी वहीं दोपहर 2.30 से 5 बजे तक हुई परीक्षा में 3590 में से 3071 ने परीक्षा दी।
इस परीक्षा में बीकानेर संभाग से हजारों अभ्यार्थी देने बीकानेर आए थे। होगी। इसके लिए बीकानेर जिले में स्कूल व कॉलेजों सहित करीब 60 सेंटर बनाए गए है। हर चार सेंटर पर एक फ्लाइंग लगाई गई थी। परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाने के लिए बीकानेर सेंटरों पर जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सेंटरों का निरीक्षण किया।
सेंटरों पर उतरवाए टॉप्स व पायल
संभाग के हर जिले से आने वाले अभ्यार्थियों को सेंटर पर एंट्री करने से पहले पुलिस कर्मियों ने कान के टॉप्स, पायल, चेन, घड़ी, हैण्डबेग आदि उतारे। इसके अलावा मोबाइल व अन्य सामान भी बाहर रखवा लिया गया।