परीक्षा के लिए काला-नीला पेन, मान्य पहचान पत्र की फोटोकॉपी तथा प्रवेश पत्र के साथ एक कलर फोटो लानी होगी। परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक उपकरण, घड़ी, चेन, कान के टॉप्स, पर्स, हैण्डबैग आदि के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। इसके लिए जिले में १५ उडऩदस्ते लगाए गए हैं।