
विधायक सिद्धि कुमारी ने विश्व पर्यटन दिवस के पर बुधवार को गंगा राजकीय संग्रहालय के विकास एवं पुनरुद्धार कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत गंगा राजकीय संग्रहालय का पुरा सामग्री के संरक्षित एवं कला सामग्री का रासायनिक उपचार किया गया है।
इन कार्यों पर करीब दो करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। विधायक ने संग्रहालय के विकास एवं पुनरूद्धार के दौरान नवीन दीर्घाओं में हुए कार्यों का निरीक्षण किया और इनकी सराहना की। उन्होंने संग्रहालय के भूतल पर तत्कालीन महाराजा गंगासिंह के जीवन से संबंधित विश्व प्रसिद्ध चित्राकार एएच मूलर के तैलचित्र एवं उनकी राईफल, सैन्य कोट इत्यादि को करीने से सजाने पर अधिकारियों की सराहना की।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक हरेशकुमार शर्मा ने बताया कि करीब दो करोड़ रूपए खर्च कर म्यूजियम को नया स्वरूप दिया गया है। इस अवसर पर म्यूजियम के कार्यवाहक अधीक्षक निरंजन पुरोहित, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक भारती नथानी सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्ययोजना : टाउन हॉल का होगा कायाकल्प
नगर विकास न्यास की ओर से टाउन हॉल का कायकल्प किया जाएगा। टाउन हॉल के आधुनिकीकरण सहित अन्य सुविधाओं के लिए न्यास की ओर से करीब 42 लाख रुपए इस पर खर्च किए जाएंगे। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के अनुसार रियासतकाल में निर्मित टाउन हॉल भवन में निर्माण कार्य के साथ आधुनिकीकरण व संसाधानों को बढ़ाया जाएगा।
छत का पुन:निर्माण, स्टेज, ग्रीन रूम, फ्लोरिंग निर्माण व ऑडिटोरियम कुर्सियों इत्यादि से संबंधित कार्य कार्ययोजना में शामिल है। न्यास अध्यक्ष के अनुसार टाउन हॉल में नवीनीकरण व सुविधाओं इत्यादि पर लगभग 42 लाख रुपए के खर्च का अनुमान है।
छह करोड़ में बिके न्यास के दो प्लॉट
नगर विकास न्यास ने बुधवार को यहां पंचशती सर्किल पर दो व्यावसायिक भूखण्डों की बिक्री कर करीब छह करोड़ रुपए की राशि जुटाई है। दोनों भूखण्ड करीब बीस गुणा चालीस फीट साइज के हैं। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि भूखण्ड संख्या 12 व 13 को न्यास अधिकारियों की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया के तहत बेचा गया। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक दोनों भूखण्डों की नीलामी प्रक्रिया चर्चा का विषय रही।
Published on:
28 Sept 2017 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
