7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीटी स्केन जांच के लिए 20 दिन से दवा की कमी, मरीज परेशान

पीबीएम अस्पताल में 20 दिन से है समस्या, मरीज सीटी स्केन जांच की दवा बाजार से खरीदने को मजबूर

2 min read
Google source verification
Drug reduction for CT scan investigation

संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में कई दिनों से सीटी स्केन की जांच प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में सीटी स्केन की दवा शामिल होने के बावजूद पीबीएम में उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों को इस दवा के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

पीबीएम में टी स्केन जांच में काम आने वाली आईएक्जोल इंजेक्शन (कंट्रास्ट) दवा की २० दिन से कमी चल रही है। इसके चलते यहां पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालत यह है कि मरीजों को जांच कराने के लिए बाजार से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है।

हर दिन 40-45 जांच
पीबीएम अस्पताल के एमआरआई सेंटर में रोजाना 40 से 45 मरीजों की सीटी स्केन होती है। हर मरीज को जांच के लिए दो आईएक्जोल इंजेक्शन (कंट्रास्ट) की जरूरत पड़ती है। यह दवा पीबीएम में एमएनडीवाई योजना के तहत नि:शुल्क मिलती है, लेकिन वर्तमान में दवा नहीं है। बाजार में यह दवा 1200 से 1300 रुपए में मिलती है।

1,300 में खरीदी दवा
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में दवाई फ्री होने के बावजूद बाजार से खरीदनी पड़ रही है। 1300 रुपए में दवा खरीदी है। गरीबों को सस्ता व सहज इलाज मुहैया कराने के सरकार केवल कागजों में दावे कर रही है। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है।
पुष्पा देवी, मरीज की परिजन

खरीद के आदेश
सीटी स्केन जांच में काम आने वाली आईएक्जोल इंजेक्शन एमएनडीवाई में नि:शुल्क सप्लाई होते हैं। पिछले कई दिनों से यह शॉर्ट चल रहे हैं। अब इनकी स्थानीय स्तर पर खरीद के आदेश जारी कर दिए हैं। गुरुवार से मरीजों को मिलने लगेंगे।
डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक, पीबीएम अस्पताल

पीबीएम में फिर निकला सांप
पीबीएम अस्पताल में सांपों के निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को जनाना अस्पताल के लेबर रूम के पास बने कमरे में सांप घुस आया, जिससे एकबारगी वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सांप ने किसी को काटा नहीं, जबकि यहां प्रसूताओं की भीड़ रहती है। सांप लेबर रूम के पास 107 नंबर कमरे में घुस गया। सांप को देखते ही प्रसूताओं और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

बाद में सांप को पकडऩे के लिए युवा सर्मधर्म सेवाकर्ता संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल को सूचित किया। इकबाल ने करीब आधे घंटे की मशक्त के बाद सांप को काबू में किाया। सांप पकड़े जाने के बाद प्रसूताओं और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इकबाल ने बताया कि पीबीएम के बाद दूसरा सांप पाबूपाठ शाला और तीसरा सांप रानीबाजार में पकड़ा। वे अब तक पीबीएम से 810 सांप पकड़ चुका है।