5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीटीयू बीकानेर में गूंजे देशभक्ति के तराने

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सी.ई.टी.) बीकानेर में 70वां गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
republic day Celebration in BTU

बीटीयू बीकानेर में गूंजे देशभक्ति के तराने

बीकानेर. बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सी.ई.टी.) बीकानेर में 70वां गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। आयोजन में महाविद्यालय के कर्मचारी और छात्र-छात्राएंशामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स की ओर से कुलपति एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत एयर वाईस मार्शल महावीर सिंह शेखावत को एस्कोर्ट करके की गई। इसके बाद कुलपति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी ने खड़े होकर राष्ट्रीयगान गाकर तिरंगे का सम्मान किया। कुलपति ने देश के विकास और स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही कहा कि आज देश संविधान के 70वें वर्ष में ऊँचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा के साथ प्राथमिक शिक्षा को भी बढावा देने के लिए गांवों और ढाणियों में विद्यालय खोलकर शिक्षा का प्रसार प्रचार कर बालक-बालिकाओं को विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।कार्यक्रम में सिविल इंजिनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चौधरी की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटक की प्रस्तुति दी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग