25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरीजों की आफत: आज से रेजीडेंट्स व कर्मचारी हड़ताल पर

उदयपुर के मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट चिकित्सक के मारपीट के विरोध में तीन दिन से बीकानेर में रेजीडेंट चिकित्सक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
resinde docter strke

Resident Doctors on strike

बीकानेर. उदयपुर के मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट चिकित्सक के मारपीट के विरोध में तीन दिन से बीकानेर में रेजीडेंट चिकित्सक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार से रेजीडेंट चिकित्सक पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार करेंगे। वहीं मंत्रालयिक कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर हैं। ऐसे में अब पीबीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं, ऑफिस कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा।

रेजीडेंट चिकित्सकों के बुधवार से संपूर्ण कार्य बहिष्कार के एलान के बाद से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, पीबीएम अस्पताल प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। कॉलेज व अस्पताल प्रशासन ने रेजीडेंट चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सक, सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंप दी है।


रेजीडेंट्स में आक्रोश, आरपार की लड़ाई लड़ेंगे

उदयपुर के मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट चिकित्सकों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट के विरोध में मंगलवार को तीसरे दिन भी बीकानेर के रेजीडेंट चिकित्सकों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। सुबह आठ से दस बजे तक रेजीडेंट चिकित्सकों ने आपातकालीन, आईसीयू के अलावा कहीं भी अपनी सेवाएं नहीं दी।

सुबह साढ़े नौ बजे से रेजीडेंट चिकित्सक पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के सामने एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. विजय पूनिया ने बताया कि अब तक पुलिस प्रशासन ने दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इससे रेजीडेंट चिकित्सकों में आक्रोश है। बुधवार को बीकानेर के समस्त रेजीडेंट चिकित्सक संपूर्ण कार्य का बहिष्कार रखेंगे। चिकित्सकों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाए। चिकित्सक अपनी सुरक्षा के लिए इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।


सामूहिक अवकाश पर मंत्रालयिक कर्मचारी
एसपी मेडिकल कॉलेज, पीबीएम अस्पताल के मंत्रालयिक कर्मचारी मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर हैं। राजस्थान मिनीस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन एसपी मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष वरिष्ठ सहायक नवरतन श्रीमाली ने बताया कि कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर है। कर्मचारी जयपुर में होने वाले महापड़ाव में शामिल हुए हैं। मंत्रालयिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने से मंगलवार को ऑफिस वर्क प्रभावित हुआ। ऑफिस में कुर्सियां खाली रही।


काम-काज ठप, बाबू अवकाश पर
बीकानेर. ३६०० ग्रेड पे, शासन सचिवालय के समान वेतन-भत्ते देने, वेतन कटौती वापिस लेने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व मंत्रालियक कर्मचारी मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर चले गए। अवकाश के पहले ही दिन संभागीय आयुक्त कार्यालय से उप तहसील तक के कार्यालयों में कार्यालय कार्य लगभग ठप्प रहा। कार्यालयों में पहुंचे लोगों के काम नहीं हुए। कार्यालय कक्षों में सन्नाटा पसरा रहा।

सामूहिक अवकाश के कारण कलक्टर कार्यालय, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन, अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर, रसद विभाग, एसीएम, कोषालय सहित जिले में नौ तहसील, आठ एसडीएम, उप कोषालयों, उप तहसील कार्यालयों में कार्यरत राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी अवकाश पर रहे।

वहीं मंत्रालयिक कर्मचारियों के चल रहे आन्दोलन के तहत शिक्षा निदेशालय, मेडिकल कॉलेज, पीबीएम, स्वास्थ्य भवन, वन विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। मंगलवार को कार्यालय कार्य प्रभावित रहा। कक्षो और गलियारों में सन्नाटा पसरा रहा। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के प्रान्त व्यापी आह्वान पर लेखाकर्मी २६ से २८ सितम्बर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।