5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत

अपने बेटे को लेने घर से रेलवे स्टेशन जा रहा था कांस्टेबल, कृषि उपज मंडी के सामने रात को दस बजे हुआ हादसा  
less than 1 minute read
Google source verification
road accident in bikaner

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत

बीकानेर. घर से रेलवे स्टेशन जा रहे बाइक सवार कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस पीबीएम अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।उपनिरीक्षक सुमन शेखावत ने बताया कि झुंझुनूं जिले के बुडानिया गांव निवासी हाल आरएसी दसवीं बटालियन के कांस्टेबल भागीरथ सिंह (५३) पुत्र अर्जुन राम मीणा रात दस बजे अपने बेटे को लेने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था।

इसी दौरान कृषि उपज मंडी के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भागीरथ गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संंबंध में मृतक के बेटे प्रवेश कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग