
बीकानेर. बीकानेर मास्टर प्लान 2043 (प्रारूप) प्रकाशन के बाद आपत्ति-सुझाव देने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। मास्टर प्लान प्रारूप पर बड़ी संया में आपत्तियां और सुझाव बीकानेर विकास प्राधिकरण को मिले। आमजन के साथ सरकारी विभागों की जमीनों, विकसित एवं प्रस्तावित योजनाओं की भूमि को अन्य भू उपयोग मास्टर प्लान में दर्शाने की स्थिति सामने आई है।नगर निगम की जमीनों, विकसित एवं प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन की जमीनों, योजनाओं की भूमि के भी अन्य भू उपयोग दर्शाने पर नगर निगम ने आपत्ति दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि मास्टर प्लान प्रारूप पर बीडीए को साढ़े पांच सौ से अधिक आपत्तिया-सुझाव प्राप्त हुए हैं।
ई-बस डिपों से 48 मीटर सड़क प्रस्तावित
सरह नथानिया गोचर भूमि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सामने ई बस सेवा योजना के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित हो चुकी है। यहा ई बस सेवा के लिए बस स्टैण्ड व डिपो का निर्माण होना है। निगम ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया है कि मास्टर प्लान प्रारूप में ई बस डिपो की जमीन को न दर्शाया है और न ही आवंटित भूमि की किस्म का भू उपयोग परिवर्तन को दर्शाया है। आपत्ति अनुसार, ई बस डिपो की भूमि से 48 मीटर सड़क भी दर्शाई गई है। सड़क को अन्यत्र शिट करने एवं गोचर भूमि भू उपयोग से पांच एकड भूमि बस स्टैण्ड एवं बस डिपो भू उपयोग में जनहित के मद्देनजर दर्शाया जाना प्रस्तावित किया है।
सीवरेज पंपिंग स्टेशन को बताया आवासीय
गंगाशहर क्षेत्र में चांदमल बाग स्थान पर सीवरेज पंपिंग स्टेशन है। प्रस्तावित मास्टर प्लान में भू उपयोग आवासीय दर्शित किया है। निगम आपत्ति के अनुसार इस सीवरेज पंपिंग स्टेशन को सार्वजनिक सुविधाएं भू उपयोग में दर्शाया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार विद्यमान सीवरेज पंपिंग स्टेशन शिवबाड़ी जिसका प्रस्तावित मास्टर प्लान में भू उपयोग आवासीय बताया गया है। निगम आपत्ति अनुसार इसे भी सार्वजनिक सुविधाएं भू उपयोग में दर्शाया जाना प्रस्तावित है।
एसटीपी को दिखाया गोचर भूमि का एरिया
काली माता मंदिर के पास सुजानदेसर में 20 एमएलडी क्षमता का एसटीपी विद्यमान है। इसे प्रस्तावित मास्टर प्लान में भू उपयोग गोचर दर्शाया गया है। नगर निगम ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया है कि यहां एसटीपी विद्यमान है। इसे सार्वजनिक सुविधाएं भू उपयोग में दर्शाया जाना प्रस्तावित है।
खाली जगह पर यह
जैन कॉलेज के पश्चिमी दिशा एवं पेट्रोल पंप के दक्षिण में नोखा रोड पर नगर निगम की खाली भूमि को मास्टर प्लान में भू उपयोग आवासीय बताया है। निगम ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया कि यह भूमि निगम की है, इसे व्यावसायिक भू उपयोग के अंतर्गत दर्शाया जाना प्रस्तावित है।
आवासीय भूमि को बताया खुला स्थल
मास्टर प्लान प्रारुप में जैन स्कूल से पश्चिम की तरफ भादाणी बगीची तक 15 हेक्टेयर भूमि को प्रस्तावित मास्टर प्लान में खुले स्थल के रूप में दर्शाया गया है। इस पर निगम ने आपत्ति दर्ज करवाई है। निगम आपत्ति के अनुसार बीकानेर ग्राम स्थित 15 हैक्टेयर भूमि जिसमें से 80 फीट सड़क निर्मित है तथा आधी भूमि समतल हो चुकी है, जिसे जनहित, नगर निगम हित में इस भूमि को आवासीय प्रयोजनार्थ भू उपयोग में दर्शाया जाना प्रस्तावित किया है। वहीं डंपिंग यार्ड किसमीदेसर खसरा संया 236 में स्थित नगर निगम स्वामित्व की तादादी 100 बीघा भूमि जिसे प्रस्तावित मास्टर प्लान में खुले स्थल में दर्शाया गया है। इस पर निगम ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया है कि इस भूमि को जनहित, नगर निगम हित में इस भूमि को आवासीय प्रयोजनार्थ भू उपयोग में दर्शाया जाना प्रस्तावित है।
आपत्ति दर्ज करवाएं
मास्टर प्लान प्रारूप में नगर निगम स्वामित्व की विभिन्न भूमियों के वांछित भू उपयोग दर्शाए जाने, ई बस सेवा योजना के डिपो निर्माण के लिए आवंटित पांच एकड भूमि का मास्टर प्लान में भू उपयोग दर्शाए जाने तथा निगम की विभिन्न विकसित एवं प्रस्तावित सीवरेज पंपिंग स्टेशन का जनोपयोगी सुविधाएं भू उपयोग दर्शाने के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण को आपत्ति-सुझाव भेजे गए हैं।
यशपाल आहूजा, उपायुक्त, नगर निगम, बीकानेर।
Updated on:
21 Jan 2025 11:22 pm
Published on:
21 Jan 2025 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
