6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम्पर्क सड़कों की बदहालत से ग्रामीण परेशान

सुविधा की बजाय क्षतिग्रस्त सड़कें बनी परेशानी का सबब  
less than 1 minute read
Google source verification
roads Damaged in mahajan

सम्पर्क सड़कों की बदहालत से ग्रामीण परेशान

महाजन. क्षेत्र के गांवों को कस्बों व राजमार्ग से जोडऩे के लिए सम्पर्क सड़कें देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे से शेरपुरा होते हुए सूंई व सरदारशहर को जाने वाली सम्पर्क सड़क वर्षों से टूटी है। सड़क के बीच बने गडढों से हादसों की आशंका रहती है। घेसूरा व रामबाग को जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त होने व रेत आने से अस्तित्व खोती नजर आने लगी है।

कस्बे से मनोहरिया तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क भी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है। चकजोड़ व नया खानीसर के लिए बनी सड़कें भी बदहाली पर आंसू बहा रही है। राजमार्ग ६२ लालेरां बस स्टेण्ड से लालेरां व रतनीसर के लिए बनी सड़क भी दुर्दशा का शिकार हो चुकी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की हालत से अवगत करवाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों में रोष है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग