
बीकानेर. परिलाभ, वेतन-पेंशन का निस्तारण नहीं होने से खफा रोडवेज के कार्मिकों ने सोमवार को सरकार व रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ हुंकार भरी। रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर दो दिवसीय धरना शुरू किया गया। मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 25 व 26 जुलाई को रोडवेज बसों का ***** जाम करने का आह्वान किया।
सेवानिवृत्त कार्मिकों ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। धरनास्थल पर गिरधारीलाल, विक्रमसिंह राठौड़, हनुमंत सिंह, श्यामदीन, ओमप्रकाश गोदारा, मोहरसिंह, किसन सिंह चौहान, तेजपाल सहित बड़ी संख्या में शामिल रोडवेज कार्मिकों व सेवानिवृत्तों ने विचार रखे।